5.7 C
London
Tuesday, February 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन ने 'आतंकिस्‍तान' पाकिस्‍तान को फिर बचाया, जैश आतंकी पर संयुक्‍त राष्‍ट्र...

चीन ने ‘आतंकिस्‍तान’ पाकिस्‍तान को फिर बचाया, जैश आतंकी पर संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारतीय प्रस्‍ताव को रोका

Published on

वॉशिंगटन

चीन ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ नापाक चाल चली है। चीन ने संयुक्‍त राष्‍ट्र में पाकिस्‍तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद के अब्‍दुल रऊफ अजहर को ब्‍लैक लिस्‍ट करने के भारत के प्रस्‍ताव को वीटो लगाकर रोक दिया है। अब्‍दुल रऊफ जैश के मुखिया आतंकी मसूद अजहर का भाई है। उसका जन्‍म 1974 में पाकिस्‍तान में हुआ था। अब्‍दुल रऊफ भारत में कई हमले करवा चुका है। इसमें साल 1999 में हुआ एयर इंडिया का कंधार विमान अपहरण कांड भी शामिल है।

इसके अलावा अब्‍दुल रऊफ साल 2001 में भारतीय संसद पर हमले और साल 2016 में भारतीय वायुसेना के पठानकोट ठिकाने पर हमले में भी शामिल था। बताया जा रहा है कि चीन ने भारत के अब्‍दुल रऊफ के नाम को संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद के 1267 ISIL और अलकायदा प्रतिबंधों की लिस्‍ट में डालने का विरोध कर दिया। इससे पहले साल 2010 में रऊफ अजहर को अमेरिका के प्रतिबंधों की सूची में शामिल किया गया था।

संयुक्‍त राष्‍ट्र में चीन ने भारत का क‍िया विरोध
इससे पहले पिछले साल अगस्‍त महीने में सुरक्षा परिषद के स्‍थायी सदस्‍य चीन ने अमेरिका और भारत के रऊफ अजहर को ग्‍लोबल टेररिस्‍ट घोषित करने के प्रस्‍ताव को रोक दिया था। अमेरिका और भारत यह भी चाहते थे कि अब्‍दुल रऊफ की संपत्ति को सीज किया जाए, उसके खिलाफ यात्रा बैन लगाया जाए और हथियार खरीदने पर रोक लगाई जाए। पाकिस्‍तान के सदाबहार दोस्‍त चीन ने ही पाकिस्‍तान स्थित आतंकी हाफिज सईद से जुड़े लश्‍कर-ए-तैयबा आतंकी शाहिद महमूद और साजिद मीर को अलकायदा प्रतिबंधों की सूची में डालने का विरोध किया था।

पिछले साल जून महीने में चीन ने भारत और अमेरिका के उस संयुक्‍त प्रस्‍ताव को रोक दिया था जिसमें लश्‍कर आतंकी अब्‍दुल रहमान मक्‍की को प्रतिबंधों की सूची में डालने का विरोध किया था। मक्‍की लश्‍कर का उप प्रमुख है। हालांकि इस साल जनवरी में मक्‍की को चीन के रोक हटाने के बाद उसे संयुक्‍त राष्‍ट्र की ओर से वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया गया। इससे पहले भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन के आतंकी प्रेम पर पिछले साल करारा वार किया था लेकिन ड्रैगन पर इसका कोई असर नहीं हुआ।

Latest articles

आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को मिले बढ़ावा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल भजनलाल शर्मा ने कहा कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक और भारतीय ज्ञान...

पीपुल्स डेंटल अकादमी में ओएमएफएस—डे उत्साहपूर्वक मनाया

भोपाल पीपुल्स डेंटल अकादमी के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी (ओएमएफएस) विभाग द्वारा ओएमएफएस डे बड़े...

एमपी विधानसभा राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष का भारी हंगामा, इंदौर जल त्रासदी पर सरकार को घेरा

भोपाल मप्र विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन  काफी हंगामेदार रहा। विपक्ष के कड़े...

भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका 8 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत

भोपाल राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री...

More like this

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...