27.2 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन ने किया पाकिस्तान को समर्थन देने का ऐलान… राष्ट्रपति जरदारी से...

चीन ने किया पाकिस्तान को समर्थन देने का ऐलान… राष्ट्रपति जरदारी से मिले शी जिनपिंग के दूत, भारत के हमले की आशंका से हलचल तेज

Published on

इस्लामाबाद

भारत के हमले की आशंका से पाकिस्तान में दहशत का माहौल है। घबराए हुए पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मामला बनाने के लिए डोजियर तैयार करने और विदेशी राजधानियों में प्रतिनिधिमंडल भेजने की योजना बना रहा है। दूसरी तरफ पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने इस्लामाबाद में चीन के राजदूत से मुलाकात की है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में चीनी राजदूत जियांग जैदोंग ने ऐवान-ए-सदर में राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से मुलाकात की है। इस दौरान चीनी राजदूत ने पहलगाम की घटना के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच तनावपूर्ण स्थिति सहित द्विपक्षीय महत्व के मामलों पर चर्चा की है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन ने पाकिस्तान का साथ देने का भरोसा दोहराया है।

इस बैठक के दौरान पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी ने भारत की आक्रामक हमलों की तैयारियों को लेकर चीन राजदूत से बात की है। पाकिस्तान को डर है कि अब भारत कभी भी हमला कर सकता है, जिसका मुकाबला करने की क्षमता इस्लामाबाद में नहीं है। आसिफ अली जरदारी ने चीनी राजदूत को बताया है कि इस तरह की कार्रवाइयां क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा पैदा करती हैं।

चीनी राजदूत से मिले पाकिस्तानी राष्ट्रपति
बैठक के दौरान राष्ट्रपति जरदारी ने चीनी राजदूत के सामने एक बार फिर से पहलगाम आतंकी हमले पर निष्पक्ष जांच की मांग रखी है। जिसे भारत ने खारिज कर दिया है। पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है कि चीनी राजदूत ने पाकिस्तानी राष्ट्रपति के सामने बीजिंग के संकल्प को दोहराया है कि दोनों देशों के बीच स्थायी और समय की कसौटी पर परखी गई दोस्ती है। दोनों देश ‘आयरन ब्रदर्श’ हैं जो हमेशा कठिन समय में एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं। चीन ने इस्लामाबाद को बीजिंग का संदेश देते हुए आश्वासन दिया है कि “चीन, दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता की दिशा में पाकिस्तान का समर्थन करना जारी रखेगा।” इसके बाद राष्ट्रपति जरदारी ने चुनौतीपूर्ण समय के दौरान चीन के अटूट समर्थन की सराहना की और प्रमुख मुद्दों पर पाकिस्तान को चीनी सरकार द्वारा लगातार समर्थन दिए जाने की सराहना की।

दूसरी तरफ भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से मुलाकात की। इससे एक दिन पहले ही उन्हें भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार की तरफ से किए जा रहे जवाबी कार्रवाई के विकल्पों को लेकर वायुसेना की तैयारियों के बारे में जानकारी ली थी। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर अपने सदस्यों के साथ बंद कमरे में बैठक करेगी। पाकिस्तान ने इस मुद्दे पर आपात बैठक की मांग की थी। जम्मू-कश्मीर में हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए हैं, जिसमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना, राजनयिक संबंधों को कम करना जैसे फैसले शामिल हैं।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...