13.4 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन, कनाडा, जापान... अमेरिका से कनेक्‍शन वाली इस लिस्‍ट में भारत का...

चीन, कनाडा, जापान… अमेरिका से कनेक्‍शन वाली इस लिस्‍ट में भारत का भी नाम, ट्रंप का पूरा खेल समझ जाएंगे

Published on

नई दिल्‍ली

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों से पूरी दुनिया हिल गई है। इस मामले में उन्‍होंने दोस्‍तों और प्रतिद्वंद्व‍ियों दोनों को एक तराजू में रख दिया है। यह सबकुछ ऐसे ही नहीं है। इसके पीछे सोची-समझी स्‍ट्रैटेजी है। सोमवार को ट्रंप ने स्‍टील और एल्‍युमीनियम पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। इसके बाद रेसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा कर दी। ट्रंप का उद्देश्य अमेरिकी एल्युमीनियम और स्टील उद्योगों को विदेशी प्रतिस्पर्धा से बचाना है। उनका मानना है कि विदेशी कंपनियां कम कीमतों पर माल बेचकर अमेरिकी कंपनियों को नुकसान पहुंचा रही हैं। इससे अमेरिकी नौकरियां खत्म हो रही हैं। आइए, यहां जानते हैं क‍ि अमेर‍िका को स्‍टील सप्‍लाई करने वाले टॉप 10 देश कौन हैं।

अमेरिका ने 2024 में सबसे ज्‍यादा स्टील कनाडा से खरीदा। कनाडा ने 7.1 अरब डॉलर का स्टील अमेरिका भेजा। यूरोपीय संघ (EU) दूसरे नंबर पर रहा। इससे अमेरिका में 7 अरब डॉलर का स्टील निर्यात हुआ। मेक्सिको ने 3.5 अरब डॉलर का स्टील भेजा। ब्राजील ने 3.0 अरब डॉलर, दक्षिण कोरिया ने 2.9 अरब डॉलर का स्टील निर्यात किया। जापान, ताइवान, चीन, भारत और ब्रिटेन ने भी अमेरिका को स्‍टील भेजा। चीन ने 79.9 करोड़ डॉलर और भारत ने 48.9 करोड़ डॉलर का स्टील अमेरिका को निर्यात किया। ब्रिटेन का स्टील निर्यात 44 करोड़ा डॉलर रहा।

क्‍या चाहते हैं डोनाल्‍ड ट्रंप?
ट्रंप अमेरिका के व्यापार घाटे को कम करना चाहते हैं। उनका मानना है कि टैरिफ लगाने से आयात कम होगा। घरेलू उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। इससे व्यापार घाटा कम करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा ट्रंप चीन के साथ व्यापार संबंधों को लेकर भी चिंतित हैं। उनका मानना है कि चीन अमेरिकी कंपनियों के साथ अनुचित व्यापार कर रहा है। टैरिफ लगाने का एक उद्देश्य चीन पर दबाव बनाना भी है ताकि वह अपनी व्यापार प्रथाओं में बदलाव करे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टील और एल्युमीनियम पर आयात शुल्क बढ़ाकर 25% कर दिया है। यह फैसला सोमवार को बिना किसी छूट के लागू हुआ। ट्रंप का मानना है कि इससे अमेरिकी उद्योगों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा से राहत मिलेगी। हालांकि, इस कदम से नए व्यापार युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ईयू और कनाडा ने इसका विरोध किया है। ईयू ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। कनाडा ने इसे अनुचित बताया है।

यह फैसला अमेरिकी उद्योगों को फायदा पहुंचाने के लिए लिया गया है। लेकिन, इससे वैश्विक व्यापार पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे व्यापार युद्ध शुरू हो सकता है। देखना होगा कि दूसरे देश अमेरिका के इस फैसले पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं। भारत पर भी इसका असर पड़ सकता है। कुल मिलाकर, ट्रंप का यह फैसला काफी विवादास्पद है। इसके दूरगामी परिणाम हो सकते हैं।

Latest articles

मप्र में आसमान से बरस रही आग, 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, भोपाल-इंदौर समेत कई शहर लू की चपेट में

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...