9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजनता के विद्रोह के आगे चीन ने मानी हार, कई शहरों में...

जनता के विद्रोह के आगे चीन ने मानी हार, कई शहरों में यात्रा के लिए कोविड जांच की अनिवार्यता खत्म

Published on

बीजिंग

चीन के बीजिंग, तियानजिन, चेंगदू और शेनझेन जैसे कई शहरों में शनिवार को सार्वजनिक परिवहन के लिए कोविड-19 जांच की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया। अधिकारियों ने देशभर में सरकार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के बीच अपने कोविड संबंधी नियमों में नरम रुख अपनाया है। सरकारी मीडिया ने शनिवार को बताया कि चेंगदू और ग्वांगझोऊ में नागरिकों को अधिकतर सार्वजनिक स्थानों में प्रवेश करते समय कोविड जांच की रिपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं है।

यात्रा के लिए कोविड जांच की अनिवार्यता खत्म
बीजिंग में अधिकारियों ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि अगले सोमवार से बसों तथा सबवे में अब 48 घंटे पहले के न्यूक्लेइक एसिड जांच रिपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं होगी। अधिकारियों ने कहा कि हालांकि, यात्रियों को मास्क लगाना होगा। कोविड को लेकर सख्त लॉकडाउन के खिलाफ शंघाई और बीजिंग समेत अनेक शहरों में पिछले सप्ताहांत में भारी प्रदर्शन हुए जिसके बाद पाबंदियों में ढील दी गयी।

लोगों के प्रदर्शन के आगे झुका चीन
लोगों ने इस लॉकडाउन से आजीविका प्रभावित होने की बात कही। इन प्रदर्शनों में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) से सत्ता से हटने की भी मांग की गई। इन प्रदर्शनों के बाद चीनी प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जताई खुशी
शी ने यूरोपीय संघ के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल से बृहस्पतिवार को कहा कि तीन साल की महामारी से हताश छात्रों ने प्रदर्शन किये। चीन में प्रदर्शनों के बाद सभी बड़े शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के आपात स्थिति निदेशक डॉ माइकल रियान ने कहा कि चीन में कोविड संबंधी कुछ पाबंदियों में ढील दिये जाने से संगठन खुश है।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...