17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत के दोस्‍त रूस के कंधे पर रखकर बंदूक चला रहा चीन,...

भारत के दोस्‍त रूस के कंधे पर रखकर बंदूक चला रहा चीन, G-20 अध्‍यक्षता को चौपट करने की साजिश कर रहा ड्रैगन!

Published on

बीजिंग

जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की मीटिंग के बाद अब भारत इस सम्‍मेलन की तैयारियों में जुट गया है। आयोजन से पहले ही सम्‍मेलन कई वजहों से खबरों में छा गया। जब जापान के विदेश मंत्री ने भारत आने से इनकार किया तो पहला झटका लगा। माना गया कि चीन की वजह से उन्‍होंने इस सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद यूक्रेन जंग पर जब साझा बयान जारी करने से चीन और रूस ने दूरी बना ली तो स्थितियां जटिल हो गईं। विशेषज्ञों की मानें तो चीन अब रूस का प्रयोग कर इस आयोजन में बाधा डालने की साजिश कर रहा है। जी-20, सम्‍मेलन पूरी दुनिया में भारत के बढ़ते कद का सबूत है और चीन को यही बात अब अखरने लगी है।

रूस से थी जिनपिंग को कई उम्‍मीदें
अंतरराष्‍ट्रीय मामलों के जानकार प्रोफेसर माधवदास नालापत के मुताबिक चीन को ऐसा लगता था कि रूस, भारत को अमेरिका के करीब जाने से रोक सकता है। जब एस-400 की डील फाइनल हुई तो चीन काफी खुश हुआ। जहां तुर्की पर इस डील की वजह से कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए गए थे तो भारत के लिए नियमों में ही बदलाव कर दिया गया। यहां से सारा खेल बिगड़ गया।

भारत, अमेरिका के करीब होता गया और चीन को यह बात नागवार गुजर रही है। भारत और अमेरिका के बीच कई रक्षा सौदे होते गए और चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग की पुतिन से जो उम्‍मीदें थीं, वो टूट गईं। वह यह मानने लगे कि पुतिन, भारत और अमेरिका के बीच दूरियां लाने में असफल रहे हैं। अमेरिका के अलावा यूके, फ्रांस और इटली भी अब भारत से हाथ मिला रहे हैं और ये तमाम देश चीन के विरोधी हैं। यूक्रेन की जंग की वजह से ये रूस के भी खिलाफ हो गए हैं।

जिनपिंग का सपना पुतिन ने तोड़ा!
जिनपिंग का मानना है कि रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन को जो जिम्‍मा सौंपा गया था, वह‍ उसे पूरा करने में असफल रहे हैं। दो मार्च को जब विदेश मंत्रियों की मीटिंग हुई तो इस मीटिंग के बाद एक साझा बयान जारी होना था। इस मीटिंग को पूरी तरह से असफल करने के प्रयास भी किए गए। यूक्रेन की जंग की वजह से हर देश ने रूस की आलोचना की मगर चीन के साथ ही साथ रूसी विदेश मंत्री ने इसका विरोध किया। दक्षिण कोरिया और जापान के विदेश मंत्री इससे दूर रहे।

एक मार्च को जब भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने समकक्षों के लिए डिनर का आयोजन किया तो उससे भी कुछ यूरोपियन विदेश मंत्रियों ने दूरी बनाई। इस सम्‍मेलन के बाद एक साझा बयान त‍क जारी नहीं हो सका। चीन और रूस की कोशिश यह बात साबित करने की थी कि भारत नहीं बल्कि वो ग्‍लोबल चैंपियन हैं। मगर तुर्किए, अर्जेंटीना, सऊदी अरब, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और मैक्सिको ने भारत के साथ आकर उनके इस प्‍लान को फेल कर दिया।

कीमत चुकाने पर मजबूर रूस
रूस ने जी-20 सम्‍मेलन के दौरान यूक्रेन जंग के लिए पश्चिमी देशों को जिम्‍मेदार ठहरा दिया। रूस के इस बयान के बाद कई विशेषज्ञ मान रहे हैं कि वह बाकी देशों का भरोसा खोता जा रहा है। वहीं उनका यह भी मानना है कि कहीं न कहीं चीन की वजह से रूस ने इस सम्‍मेलन में ऐसा बयान दिया है। नवंबर 2022 में जब इंडोनेशिया के बाली में जी-20 सम्‍मेलन हुआ था तो सभी देशों की तरफ से बयान जारी हुआ था।

भारत में सम्‍मेलन के होने से पहले ही कई तरह के विवाद जुड़ गए हैं। हालांकि कई विशेषज्ञ यह भी मान रहे हैं कि रूसी विदेश मंत्री लावरोव काफी शिष्‍ट थे और यह बात कोई नहीं भुला पाएगा। उनकी मानें तो चीन की बात मानने की एक कीमत है और रूस, भारत के साथ अपने संबंधों के मामले में भी इसे चुकाने के लिए मजबूर है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...