13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन बना रहा दुनिया की सबसे लंबी सुरंग! इस वजह से डर...

चीन बना रहा दुनिया की सबसे लंबी सुरंग! इस वजह से डर रही पूरी दुनिया, पूरी डिटेल

Published on

नई दिल्ली

चीन अपनी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए एक के बाद एक निर्माणकार्यों में लगा हुआ है। अब चीन एक ऐसी सुरंग का निर्माण करने जा रहा है, जिससे पूरी दुनिया की चिंता बढ़ गई है। ये सुरंग अपने आप में अनोखी होगी। मीडिया रिपोर्टस की माने तो चीन एक हजार किलोमीटर लंबी सुरंग बनाने जा रहा है। चीन पहला ऐसा देश होगा जो इतनी लंबी सुरंग बनाएगा। आप सोच रहे होंगे कि आखिर चीन इतनी लंबी सुरंग क्यों बना रहा है? इससे क्या फायदा होगा? वहीं दुनिया के बाकी देश इस सुरंग को लेकर क्यों चिंता जता रहे हैं। आईए आपको बताते हैं।

इस वजह से सुरंग बना रहा चीन
ब्रह्मपुत्र और सिंधु दोनों विशाल नदियां तिब्‍बत से शुरू होती हैं। सिंधु नदी पश्चिमोत्‍तर भारत से होकर पाकिस्‍तान के रास्‍ते अरब सागर में गिरती है। वहीं ब्रह्मपुत्र नदी पूर्वोत्‍तर भारत के रास्‍ते बांग्‍लादेश में जाती है। ये दोनों ही नदियां दुनिया की सबसे विशाल नदियों में शामिल हैं। चीन कई साल से ब्रह्मपुत्र नदी की दिशा को बदलने में लगा हुआ है। चीन ब्रह्मपुत्र नदी को यारलुंग जांगबो कहता है जो भूटान, अरुणाचल प्रदेश से होकर बहती है। ब्रह्मपुत्र और सिंधु दोनों ही नदियां चीन के शिंजियांग इलाके से निकलती हैं। सिंधु नदी लद्दाख के रास्‍ते पाकिस्‍तान में जाती है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, चीन ब्रह्मपुत्र नदी के पानी को एक हजार किलोमीटर लंबी सुरंग बनाकर तिब्‍बत के पठार से ले जाते हुए तकलमकान तक ले जाना चाहता है। तकलमकान दक्षिण-पश्चिम शिंजियांग का रेगिस्‍तानी इलाका है। बताया जा रहा है कि 600 किलोमीटर लंबी यून्‍नान सुरंग का निर्माण अगस्‍त 2017 में शुरू हुआ था। इस परियोजना पर 11.7 अरब डॉलर का खर्च आ रहा है।

पश्चिमी इलाके को विकसित करना चाहता है चीन
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, चीन शिंजियांग को अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य की तर्ज पर डेवलेप करना चाहता है। इसके लिए चीन नदियों के बहाव को तिब्बत से मोड़कर शिंजियांग की ओर करना चाहता है। इसके लिए चीन एक हजार किलोमीटर की सुरंग के जरिए शिजियांग में विशाल झरना बनाना चाहता है। चीन का मकसद अपने पूर्वी क्षेत्र के विकास के बाद अब पश्चिमी इलाके में विकास को बढ़ावा देना चाहता है। ये ऐसा इलाका है जो अभी भी काफी पिछड़ा हुआ है।

शिंजियांग में पानी की है भारी कमी
शिंजियांग में पानी की भारी कमी है। चीन पानी की इस कमी को तिब्‍बत से पानी लाकर पूरा करना चाहता है। इसके लिए तिब्‍बत से शिंजियांग तक पानी ले जाने वाली यह सुरंग बेहद खास होगी। इसको बनाने में प्रति किमी 14 करोड़ 73 लाख डॉलर का खर्च आएगा। इस सुरंग के जरिए हर साल करीब 300 करोड़ गैलन पानी भेजा जा सकेगा।

दुनिया के देशों की इस वजह से बढ़ी चिंता
चीन जो सुरंग बना रहा है, इससे दुनिया के बाकी देशों की चिंता बढ़ गई है। दरअसल विशेषज्ञ पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि इस सुरंग से जैव विविधता बर्बाद हो जाएगी। इसी के साथ भूकंप के आने का भी खतरा रहेगा। इतिहास में पहले भी इस तरह के प्रयास हुए हैं, लेकिन उसका प्रभाव बहुत ही विनाशकारी रहा है। इसी के बाद से दुनिया के बाकी देशों की चिंता बढ़ गई है।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this