12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन अंतरिक्ष में रचने जा रहा इतिहास, चांद के रहस्यमय अंधेरे इलाके...

चीन अंतरिक्ष में रचने जा रहा इतिहास, चांद के रहस्यमय अंधेरे इलाके से लाएगा नमूना, अब तक नहीं हुआ ऐसा

Published on

बीजिंग

चांद के रहस्यों से परदा हटाने के लिए चीन अपना एक महत्वाकांक्षी मून मिशन लॉन्च करने जा रहा है। इस मिशन का उद्येश्य चांद के रहस्यमय अंधेरे इलाके से नमूना लाना है। चीन अपने इस मिशन को मई की शुरुआत में लॉन्च करेगा, जिसके लिए लूनर प्रोब चांग’ई-6 और इसे ले जाने वाले रॉकेट लॉन्ग मार्च-5 को दक्षिणी चीन के वेनचांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण सेंटर पर ले जाया गया है। चीन की सरकारी मीडिया संस्थान ग्लोबल टाइम्स ने इस बारे में जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, चांग’ई-6 और लॉन्ग मार्च-5 Y8 को क्रमशः जनवरी और मार्च में प्रक्षेपण केंद्र पर लाए जाने के बाद सफलतापूर्वक एसेंबल कर दिया गया है। इसका परीक्षण और शुरुआती काम पूरा हो चुका है।

चीन के द्वारा भेजा जाने वाला चांग’ई-6 दुनिया का पहला मिशन होगा जो चंद्रमा के अंधेरे हिस्से से सामग्री इकठ्ठा करेगा और उसे आगे के अध्ययन के लिए पृथ्वी पर लेकर वापस आएगा। ग्लोबल टाइम्स ने चीनी चंद्र मिशन के मुख्य डिजाइनर वू वीरेन के हवाले से बताया, चांग’ई-6 चांद से लगभग 2000 ग्राम नमूना लेकर वापस आएगा। इसके पहले चांग’ई-5 मिशन 1731 ग्राम नमूने लेकर पृथ्वी पर आया था। हालांकि, ये नमूने चांद के दूर स्थित अंधेरे तरफ के नहीं थे।

2030 तक चांद पर इंसान भेजेगा चीन
इसके पहले चीन ने चांग ई मिशन को सफल बनाने के लिए चंद्रमा और पृथ्वी के दूर के हिस्से के बीच कम्युनिकेशन स्थापित करने के लिए 20 मार्च को क्यूकियाओ-2 रिले संचार उपग्रह लॉन्च किया था। लगभग 20 दिनों के बाद क्यूकियाओ-2 के कक्षा में कम्युनिकेशन टेस्ट को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद चीन ने मिशन की सफलता की घोषणा की थी। चांग’ई-6 मिशन चीन के चांद की खोज कार्यक्रम के चौथे चरण का हिस्सा है, जो ग्रहों के अन्वेषण मिशनों को अंजाम देगा। चीन ने चांद पर इंसान को भेजने की योजना बनाई है, जिसके 2030 से पहले पूरा होने की उम्मीद है।

चांद पर बेस बनाएगा चीन
चीन ने चांद पर बेस बनाने की योजना बनाई है। इसके तहत रूस के साथ मिलकर इंटरनेशनल लूनर रिसर्च स्टेशन (ILRS) बनाया जाएगा। दो चरणों में बनाए जाने वाले इस मिशन को चांद की सतह, चंद्रमा की कक्षा और पृथ्वी पर हिस्सों में स्थापित किया जाएगा। ILRS निर्माण परियोजना के पहले चरण में 2035 तक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में एक बुनियादी स्टेशन बनाया जाएगा, जो नियमित वैज्ञानिक प्रयोगों को करने के लिए सुविधाओं से लैस होगा। दूसरे चरण में स्टेशन का विस्तार किया जाएगा, जिसे 2045 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें चंद्रमा का परिक्रमा करने वाला एक अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की योजना है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...