10.5 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराजनीतिदक्षिण चीन सागर में अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करे चीन, सख्त लहजे...

दक्षिण चीन सागर में अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करे चीन, सख्त लहजे में जयशंकर ने सुना दिया

Published on

नई दिल्ली

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी बरकरार है। अब भारत ने पहली बार दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर चीन को सख्त लहजे में संदेश दिया है। फिलीपींस दौरे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन से साफ कहा कि वह दक्षिण चीन सागर में अंतरराष्ट्रीय नियमों (UNCLOS) का पालन करे। यह पहली बार है जब भारत ने स्पष्ट रूप से चीन से दक्षिण चीन सागर में उस फैसले का पालन करने का आह्वान किया है जिसे बीजिंग लगातार अमान्य कहता रहा है।

फिलीपींस के साथ खड़ा हुआ भारत
भारत ने स्वतंत्र, खुले और समावेशी इंडो-पैसिफिक के आह्वान को दोहराते हुए फिलीपींस के साथ खड़ा दिखा। भारत ने चीन से 2016 के कानूनी रूप से बाध्यकारी फैसले का पालन करने के लिए कहा। इसमें दक्षिण चीन सागर (South China Sea) पर दक्षिण पूर्व एशियाई देश के साथ विवाद में चीन के व्यापक दावों का दृढ़ता से खंडन किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके फिलीपींस समकक्ष एनरिक मनालो ने द्विपक्षीय सहयोग पर मीटिंग की। इसके बाद एक संयुक्त बयान जारी किया गया। इसमें विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और अंतरराष्ट्रीय कानून, विशेष रूप से दक्षिण चीन सागर में UNCLOS के पालन की आवश्यकता को रेखांकित किया।

चीन के खिलाफ आया था फैसला
जुलाई 2016 में फैसले के बाद, अपनी प्रारंभिक प्रतिक्रिया में, भारत अधिक सतर्क था। उसने सभी पक्षों से यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन ऑन द लॉ ऑफ सी (UNCLOS) के प्रति अत्यधिक सम्मान दिखाने का आग्रह किया था। चीन के खिलाफ फिलीपींस के मामले को बरकरार रखते हुए, ट्रिब्यूनल ने बीजिंग की नाइन-डैश लाइन को गैरकानूनी करार दिया था। चीन दक्षिण चीन सागर के 90 प्रतिशत हिस्से पर संप्रभुता का दावा करता है।

विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ट्वीट
दोनों देशों के बीच 5वीं संयुक्त आयोग की बैठक के बाद जारी एक संयुक्त बयान के अनुसार, जयशंकर और मनालो ने आपसी चिंता के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर व्यापक और ठोस चर्चा की। दोनों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि दोनों के पास स्वतंत्र, खुले और साझा हित हैं। जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा, उन्होंने रक्षा, समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...