11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन में शादी करने के लिए अब कैश दे रहे चीनी अधिकारी,...

चीन में शादी करने के लिए अब कैश दे रहे चीनी अधिकारी, जन्म दर बढ़ाने के लिए कितने तरीके आजमाएंगे शी जिनपिंग?

Published on

बीजिंग

चीन ने डंडे की जोर सिर्फ एक बच्चा पैदा करने का कानून पास किया था। सालों तक चीन के लोगों के पास दूसरा बच्चा पैदा करने की इजाजत नहीं थी। क्रूर कम्युनिस्ट शासन दूसरा बच्चा पैदा करने पर सख्त सजा देता था। लेकिन आज की तारीख में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारी युवाओं के सामने शादी करने और बच्चा पैदा करने के लिए उनके हाथ-पांव पकड़ रहे हैं। स्थिति ये हो गई है कि चीन में बच्चे पैदा करना तो दूर, शादी तक नहीं करना चाहते हैं। जिसकी वजह से चीन में जन्मदर बुरी तरह से गिर गया है। चीन की आबादी एक तरफ बूढ़ी होती जा रही है और आशंका है, कि कुछ सालों के बाद चीन के पास काम करने लायक लोग ही नहीं बचेंगे।

चीन का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक जोड़े ने शादी करने के बाद चीन सरकार की तरफ से मिले नोटों की गड्डी फैला दी। बताया जा रहा है कि इस जोड़े का नाम झांग गैंग और वेंग लिनबिन, जिन्हें चीनी अधिकारियों ने शादी करने के बदले कैश दिए थे। चीन के उत्तरी प्रांत शांक्सी समेत ऐसे कई प्रांत हैं, जहां के स्थानीय अधिकारी लोगों को शादी करने के एवज में कैश ऑफर कर रहे हैं।

चीन में शादी के लिए अधिकारी दे रहे पैसे
समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी शादी को रजिस्टर्ड करने के कुछ ही देर बाद, झांग गैंग और वेंग लिनबिन ने चीनी सरकार के प्रतीक से सजी लाल पृष्ठभूमि के सामने पोज दिया और शादी के बदले उन्हें मिली नकदी की गड्डी को फैला दिया। चीनी अधिकारियों ने इस जोड़े को 1500 युआन यानि करीब 200 डॉलर बतौर ईनाम दिए थे। साल 2024 लगातार वो तीसरा साल था जब चीन की आबादी घटी है। चीन सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक चीनी जोड़े को शादी करने के बदले जो कैश दिए गये हैं, वो लुलियांग शहर में लोगों के आधे महीने के औसत मजदूरी के बराबर है। शादी करने वाले युवा झांग ने समाचार एजेंसी एएफपी से कहा कि “मुझे लगता है कि यह नीति वर्तमान वैवाहिक और रोमांटिक स्थिति को सुधारने में काफी प्रभावी है।”

झांग ने कहा कि उन्होंने अपने दोस्तों को भी इस स्कीम के बारे में बताया है। उनके दोस्तों को ये स्कीम काफी पसंद आई है। हालांकि इसके बाद भी कई युवाओं ने शादी करने से इनकार कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन में शादी करने से युवाओं का मोहभंग हो गया। खासकर लड़कियां शादी नहीं करना चाहती हैं। चीन सरकार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल 2023 की तुलना में शादियों में पांचवें हिस्से की गिरावट आई है। बताया जाता है कि इसके पीछे कई वजह है। सबसे बड़ी वजहों में चीन में 35 साल की उम्र होते होते ज्यादातर कंपनियों से लोगों को बाहर निकालना शामिल है। जिसे ‘चीन का अभिषाप’ कहा जाता है। चीन में पिछले कुछ सालों से कंपनियां 35 साल की उम्र होते ही लोगों को नौकरी से निकाल देते हैं। जिससे युवा अब शादी करने से डरने लगे हैं।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this