12 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयक्रिसमस का केक बना मौत का प्याला! जालिम बहू ने 3 रिश्तेदारों...

क्रिसमस का केक बना मौत का प्याला! जालिम बहू ने 3 रिश्तेदारों को दी दर्दनाक मौत, कब्र से निकलेगी ससुर की भी लाश

Published on

नई दिल्ली

क्रिसमस की पार्टी, एक केक और तीन लाशें…। ऐसा खौफनाक मामला, जिसमें एक बहू ने अपनी सास और उनके रिश्तेदारों को मौत की नींद सुलाने के लिए क्रिसमस के केक को जहर का प्याला बना दिया। इस केक को खाने से उसकी सास की दो बहनें और एक भतीजी की मौत हो गई, जबकि सास अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रही है। तफ्तीश में पता चला कि केक बनाने के लिए इस्तेमाल हुए आटे में आर्सेनिक जहर मिलाया गया था। बहू के हाथों में अब पुलिस की हथकड़ी लग चुकी है।

वो 23 दिसंबर 2024 का दिन था, जब ब्राजील के टोरेस शहर में रहने वालीं जेली डॉस अंजोस ने अपने घर पर क्रिसमस की पार्टी रखी। पार्टी के लिए करीबी रिश्तेदार भी बुलाए गए। मौका पूरे परिवार के साथ मिलकर क्रिसमस की पार्टी करने का था, इसलिए जेली ने अपने हाथों से केक तैयार किया। मौज-मस्ती के बाद केक काटा गया और अगले ही पल पूरी पार्टी का मंजर बदल गया।

केक को खाते ही जेली की दो बहनों और भतीजी की तबीयत बिगड़ी और कुछ वक्त बाद दिल की धड़कनें रुकने से तीनों की मौत हो गई। जेली और उनकी भतीजी के 10 साल के बेटे को भी गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पूरे घर में कोहराम मच गया और मामले की खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने जब तफ्तीश की, तो दिमाग हिला देने वाला मामला सामने आया।

खून में मिले आर्सेनिक के अंश
जिस केक को खाने के बाद परिवार के तीन लोगों की मौत हुई और दो सदस्य हॉस्पिटल में भर्ती हुए, उसमें जहर मिलाया गया था। जहर भी कोई मामूली नहीं, बल्कि आर्सेनिक जहर। मरने वाले तीनों लोगों के खून में इस जहर के अंश मिले। इसके बाद घर में रखे खाने के सामान के सैंपल चेक किए गए और उस आटे में यह जहर मिला हुआ पाया गया, जिसका इस्तेमाल केक बनाने के लिए किया गया था।

सास के साथ थे कड़वे रिश्ते
परिवार के लोगों से पूछताछ हुई और जब सच्चाई खुली तो पता चला कि ये खौफनाक साजिश को परिवार की ही बहू देइसे मौरा ने अंजाम दिया है। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि मौरा के रिश्ते अपनी सास के साथ ठीक नहीं थे। और इसीलिए, उसने उन्हें खत्म करने का ये प्लान बनाया। पुलिस ने मौरा को ट्रिपल मर्डर और मर्डर की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

आटे में मिला था आर्सेनिक जहर
पुलिस ने जेली के घर से आटा, सूखे मेवे और कीटनाशक जैसे सामान बरामद किए हैं। अफसरों का कहना है कि केक का स्वाद कुछ अजीब, मसालेदार और काली मिर्च जैसा था। घर में रखे खाने के सामान के लगभग 90 नमूनों की जांच की गई। इन नमूनों में से सिर्फ आटे के एक नमूने में आर्सेनिक की बहुत ज्यादा मात्रा पाई गई। इस आटे में आर्सेनिक की मात्रा 65 ग्राम प्रति किलोग्राम थी, जो केक में पाई गई मात्रा से लगभग 2,700 गुना ज्यादा है।

कब्र से निकाली जाएगी ससुर की लाश
पूछताछ में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ। दरअसल, मौरा के ससुर की मौत भी कुछ महीने पहले फूड पॉइजनिंग की वजह से हुई थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक जहरीला केला खाया था। पुलिस अब उनकी मौत के कारणों की भी तहकीकात कर रही है। उनकी लाश को गुरुवार को कब्र से निकाला जाएगा और दोबारा से सारी तफ्तीश की जाएगी। इस घटना ने पूरे शहर को सदमे में डाल दिया है।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...