19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्य'राम-कृष्ण के नाम पर हों झारखंड के शहर', बोले सीएम हिमंता, शिकायत...

‘राम-कृष्ण के नाम पर हों झारखंड के शहर’, बोले सीएम हिमंता, शिकायत लेकर EC पहुंचा INDIA ब्लॉक

Published on

रांची,

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है. असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड का हुसैनाबाद से क्या संबंध है? मैंने कहा कि झारखंड के शहरों, जिलों के नाम राम, कृष्ण, नीलांबर-पीतांबर और अन्य के नाम पर होने चाहिए, लेकिन अगर आप किसी ऐसे शहर का नाम रख रहे हैं, जो उस शहर की संस्कृति से जुड़ा नहीं है, तो उसका (शहर का) नाम बदल दिया जाना चाहिए. कोलकाता का भी नाम बदला गया. यहां का नाम भी बदला जाना चाहिए. मैं मुख्यमंत्री से भी इसकी सिफारिश करूंगा.

EC पहुंचा इंडिया ब्लॉक
इसके बाद इंडिया ब्लॉक के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रवि कुमार से रांची में मुलाकात की और अपनी शिकायत दर्ज कराई. इसमें हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ उनके कथित भड़काऊ और विभाजनकारी भाषणों के लिए कार्रवाई की मांग की गई.

शिकायत के बाद क्या बोले हिमंता?
इसके बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि मेरे खिलाफ शिकायत क्यों हुई? मैं क्या कह रहा हूं? जब मैं घुसपैठियों के खिलाफ बोल रहा हूं तो उन्हें तकलीफ क्यों हो रही है? कहां लिखा है, किस कानून में लिखा है कि घुसपैठियों के खिलाफ बोलना गलत है? हिंदुओं के बारे में बात करने का मतलब मुसलमानों को निशाना बनाना नहीं है. मैं मुस्लिम शब्द भी नहीं बोलता. भारत एक हिंदू सभ्यता है और उनकी रक्षा के बारे में बात करना एक सकारात्मक बात है.

सीएम हेमंत सोरेन ने साधा हिमंता पर निशाना
वहीं, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पूर्वोत्तर राज्य असम में झारखंड की जनजातियों को एसटी का दर्जा न देकर उनकी पहचान मिटाई जा रही है. खूंटी जिले के तपकारा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा कि झारखंड के बहुत सारे लोग असम के चाय बागानों में रह रहे हैं, लेकिन उनकी स्थिति अच्छी नहीं है. सोरेन ने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री यहां के आदिवासियों के शुभचिंतक होने का दिखावा करते हैं. लेकिन उन्होंने पूर्वोत्तर राज्य में झारखंड की जनजातियों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा न देकर उनकी पहचान मिटा दी है.

CM सोरेन ने बीजेपी पर लगाया समाज को बांटने का आरोप
सीएम सोरेन ने बीजेपी पर धर्म और पिछड़े-अगले के नाम पर समाज को बांटने का आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में चुनाव की घोषणा तय समय से एक महीने पहले की गई, क्योंकि भाजपा ने राज्य सरकार को विकास कार्य करने से रोकने की साजिश रची है. सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार ने अपने पहले 2 साल में कोविड महामारी से निपटने के लिए संघर्ष किया. जब स्थिति सामान्य होने लगी तो विपक्ष (बीजेपी) ने एक के बाद एक साजिश रची. जब वे असफल हो गए, तो उन्होंने आखिरकार मुझे सलाखों के पीछे डाल दिया. उन्होंने कहा कि एक हेमंत सोरेन को रोकने के लिए कई विपक्षी नेता हेलीकॉप्टर में राज्य भर में घूम रहे हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....