9.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयसुप्रीम कोर्ट में नए सिस्टम पर बोले CJI, सभी जज एकमत, कोई...

सुप्रीम कोर्ट में नए सिस्टम पर बोले CJI, सभी जज एकमत, कोई नाखुश नहीं

Published on

नई दिल्ली

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया उदय उमेश ललित ने नए सिस्टम कि शुरुआत की जससे लंबे समय से लंबित केस जल्द निपटाए जा सकें। हालांकि इस नए सिस्टम पर सुप्रीम कोर्ट की ही तीन जजों वाली बेंच ने नाखुशी जाहिर की। अब सीजेआई यूयू ललित ने किसी भी तरह के मतभेद को खारिज करते हुए कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के सभी जज एकमत हैं।

सुप्रीम कोर्ट बार असोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीजेआई ने कहा, ‘हमने लिस्टिंग का एक नया तरीका अपनाया है। इस मामले में जो कुछ बातें हो रही हैं, वे सही नहीं हैं। सभी जज एकमत हैं।’ उन्होंने कहा कि लिस्टिंग के नए सिस्टम की वजह से काम बेहद तेजी से चल रहा है। जब से इसे लागू किया गया है, 5200 केस निपटाए जा चुके हैं।

बेंच ने नए सिस्टम पर क्या कहा था
जस्टिस संजय किशन कौल की अगुआई वाली तीन जजों कि बेंच ने एक केस की सुनवाई के दौरान कहा था कि नए सिस्टम में मामलों की सुनवाई के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलता है। आज भी ऐसा ही हो रहा है क्योंकि दोपहर के सेशल में कई मामले लंबित हैं। जिस केस की सुनवाई के दौरान बेंच ने यह बात कही, उसकी अगली तारीख 15 नवंबर तय की गई है।

क्या है लिस्टिंग का नया सिस्टम
लिस्टिंग के नए सिस्टम के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के जज दो अलग-अलग शिफ्ट में काम करेंगे। सोमवार और शुक्रवार को दो ग्रुप में जज बैठेंगे। हर ग्रुप 60 अलग-अलग मामलों की सुनवाई करेगा जिसमें नए दायर होने वाले केस और पीआईएल भी शामिल होंगी। इसके अलावा मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को तीन जजों की बेंच बैठेगी जो कि सालों से लंबित पड़े मामलों की सुनवाई करेगी।

 

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...