4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश में 22.20 करोड़ बच्चों पर क्लाइमेट डिजास्टर और गरीबी का दोहरा...

देश में 22.20 करोड़ बच्चों पर क्लाइमेट डिजास्टर और गरीबी का दोहरा खतरा, जानें क्या कह रही नई रिपोर्ट

Published on

नई दिल्ली

देश में करीब 51 प्रतिशत बच्चे गरीबी और जलवायु आपदा के दोहरे प्रभावों में जी रहे हैं। यह बात एक स्टडी में कही गई है। ‘जनरेशन होप: वैश्विक जलवायु और असमानता संकट समाप्त करने के 2.4 अरब कारण’ नामक रिपोर्ट में कहा गया है कि पूरे एशिया में लगभग 35 करोड़ बच्चे गरीबी और जलवायु आपदा दोनों की चपेट में हैं। इनमें भारत के 22.20 करोड़ बच्चे शामिल हैं। गरीबी और जलवायु आपदा के इस ‘दोहरे खतरे’ का सामना करने वाले बच्चों की कुल संख्या के मामले में भारत का नाम विश्व स्तर पर सबसे ऊपर है।

35.19 करोड़ बच्चे जलवायु घटना से प्रभावित
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में 35.19 करोड़ बच्चों के साल में कम से कम एक चरम जलवायु घटना से प्रभावित होने का अनुमान है, उनमें से कुछ को विशेष जोखिम है, क्योंकि वे गरीबी में रह रहे हैं और इसलिए उनके पास खुद को बचाने और ठीक होने के लिए कम संसाधन हैं। इसमें कहा गया है कि विश्व स्तर पर 77.40 करोड़ बच्चे इस हाई रिस्क वाले ग्रुप में आते हैं और हाई इनकम वाले देश भी इस ‘दोहरे खतरे’ से अछूते नहीं हैं।

12.10 करोड़ बच्चे उच्च आय वाले देशों में रहते हैं
रिपोर्ट में कहा गया है कि जलवायु आपदा और गरीबी दोनों का सामना कर रहे 12.10 करोड़ बच्चे उच्च आय वाले देशों में रहते हैं और इनमें 10 में से चार (1.23 करोड़) बच्चे अमेरिका या ब्रिटेन में रहते हैं।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this