8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यबंगाल पुलिस के बैंड को राजभवन में नहीं मिली एंट्री तो भड़कीं...

बंगाल पुलिस के बैंड को राजभवन में नहीं मिली एंट्री तो भड़कीं ममता, कहा- बहुत गलत हुआ

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राजभवन में कोलकाता पुलिस बैंड को प्रवेश नहीं दिए जाने की जानकारी मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। बता दें कि यह घटना उस समय हुई जब सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के दो बैंड राज्यपाल भवन के अंदर प्रदर्शन कर रहे थे।

अधिकारियों से कोलकाता बैंड को प्रस्तुति देने की अपील
सीएम ममता बनर्जी को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर बताया गया कि कोलकाता पुलिस का बैंड गेट पर इंतजार कर रहा है, इसलिए वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएगी। इसके बाद सीएम ममता बनर्जी गेट पर पहुंचीं और राजभवन के अधिकारियों से बातचीत करते हुए अपील कि कोलकाता पुलिस के बैंड को प्रस्तुति देने की अनुमति दी जाए। सीएम ने अधिकारियों से यह भी कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता तब तक वह परिसर में प्रवेश नहीं करेंगी।

सीएम ममता बनर्जी ने उठाए सवाल
वहीं सीएम ममता बनर्जी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कोलकाता पुलिस बैंड को शामिल न करने के फैसले पर सवाल उठाया, जो परंपरागत रूप से प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में प्रस्तुति देता है। उन्होंने कहा कि उन्हें एसएसबी बैंड के प्रदर्शन पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन कोलकाता पुलिस बैंड को बाहर रखा जाना अनुचित था।

सीएम के हस्तक्षेप के बाद अधिकारियों ने सुलझाया मुद्दा
मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम बनर्जी ने सवाल किया कि हर साल कोलकाता पुलिस बैंड इस कार्यक्रम में प्रस्तुति देता है। इस बार उन्हें अंदर क्यों नहीं आने दिया गया? इसके साथ ही उन्होंने कहा यह बहुत बुरा है। हालांकि सीएम बनर्जी के हस्तक्षेप के बाद राजभवन के अधिकारियों ने शीघ्र ही इस मुद्दे को सुलझा लिया और बैंड को राज्यपाल भवन में प्रवेश की अनुमति दे दी गई।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....