2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeभोपालCM शिवराज ने सरकारी कर्मियों को दिया तोहफा, जुड़वा बच्चे पर भी...

CM शिवराज ने सरकारी कर्मियों को दिया तोहफा, जुड़वा बच्चे पर भी सरकार ने बदली नीति

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि अब मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के सामान ही महंगाई भत्ता दिया जाएगा। सीएम शिवराज ने कहा कि कर्मचारियों को जनवरी 2023 से 42% महंगाई भत्ता दिया जाएगा। जुलाई माह से ही महंगाई भत्ता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

जनवरी से जुलाई तक का महंगाई भत्ता तीन बराबर किस्तों में दिया जाएगा। मध्य प्रदेश में जो भी कर्मचारी छठवां वेतनमान प्राप्त कर रहे हैं, उन सभी को 42% महंगाई भत्ता दिया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 1 जुलाई 2023 तक जिन भी कर्मचारियों ने 35 वर्ष की सेवा दी है, उन सभी को फोर्थ पे स्केल के हिसाब से वेतन दिया जाएगा।

चुनावी वर्ष में हुई घोषणा
इस साल के अंत में मध्य प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने वाले है और इसको लेकर मुख्यमंत्री ने कमर कस ली है। हाल ही में सीएम ने संविदा कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मियों को नेशनल पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाएगा। इन सभी कर्मचारियों को स्वास्थ बीमा योजना, अनुकंपा नियुक्ति रिटायरमेंट पर ग्रेच्युटी, नियमित पदों की भर्ती पर 50% आरक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि संविदा कर्मचारियों के खिलाफ किए गए सभी केस वपस लिए जाएंगे और उनका काटा गया वेतन भी वापस किया जाएगा।

शिवराज ने घोषणा की कि संविदा कर्मियों की हर साल रिन्यूवल की प्रक्रिया भी समाप्त की जाएगी। 13 जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम आवास पर मीणा समाज के लोगों के साथ राज्य स्तरीय सम्मेलन किया था। इसके बाद उन्होंने कहा था कि मीणा समाज मध्य प्रदेश की प्रगति का सशक्त भागीदार है और अपनी मेहनत, परिश्रम और ईमानदारी से मीणा समाज ने प्रदेश तथा देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मीणा समाज को विभिन्न क्षेत्रों में उन्नति के अवसर प्राप्त हों, इसके लिए हमने जय मीनेश कल्याण बोर्ड बनाने का निर्णय लिया है।

जुड़वा बच्चे पर सरकार ने बदली नीति
मध्य प्रदेश सरकार ने सिंगल चाइल्ड पॉलिसी को बदलने का फैसला लिया है। सरकार अब जुड़वा जन्मे बच्चों को सिंगल चाइल्ड मानेगी। पहले डिलीवरी में जन्मे जुड़वे बच्चों के बाद नसबंदी कराने पर सरकारी कर्मचारियों को दो इन्क्रीमेंट भी दिया जाएगा। सरकार के इस कदम से बहुत से कर्मचारियों को फायदा पहुंचेगा। आपको बता दें कि केंद्र सरकार समेत देश के 10 राज्य में जुड़वा बच्चों को सिंगल चाइल्ड ही माना जाता है।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this