11.1 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्य'The Kerala Story' को CM विजयन बता रहे RSS का प्रोपेगेंडा, विवाद...

‘The Kerala Story’ को CM विजयन बता रहे RSS का प्रोपेगेंडा, विवाद की पूरी कहानी क्या है?

Published on

नई दिल्ली

फिल्म ‘The Kerala Story’ को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। वहीं अब इस पर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस मूवी की आलोचना की है और संघ परिवार को भी निशाने पर लिया है। सीएम विजयन ने कहा कि पहली नजर में ही फिल्म का ट्रेलर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पैदा करने और राज्य के खिलाफ नफरत फैलाने के कथित उद्देश्य से जानबूझकर निर्मित किया गया है। सीएम ने कहा कि दुनिया के सामने राज्य को अपमानित करने के लिए फिल्म के मुख्य आधार के रूप में केरल को दिखाया गया है।

सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पैदा करने की कोशिश: केरल सीएम
सीएम विजयन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के उद्देश्य से और केरल के खिलाफ नफरत फैलाने के उद्देश्य से जानबूझकर बनाई गई हिंदी फिल्म The Kerala Story का ट्रेलर पिछले दिनों जारी किया गया था। ट्रेलर से संकेत मिलता है कि यह फिल्म धर्मनिरपेक्षता की धरती केरल में धार्मिक उग्रवाद के केंद्र के रूप में स्थापित संघ परिवार के प्रचार को फैलाने की कोशिश कर रही है।”

सीएम विजयन ने आरएसएस को निशाने पर लेते हुए कहा, “केरल में चुनावी राजनीति में लाभ पाने के लिए संघ परिवार द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की पृष्ठभूमि में प्रचार फिल्मों और उनके मुस्लिम अलगाव को देखना आवश्यक है। यह “लव जिहाद” के आरोप लगाने के लिए एक व्यवस्थित कदम का हिस्सा है, जिसे जांच एजेंसियों, अदालतों और यहां तक ​​कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने खारिज कर दिया था। जी किशन रेड्डी तत्कालीन गृह राज्य मंत्री, जो आज भी कैबिनेट में मंत्री हैं, उन्होंने संसद में जवाब दिया था कि लव जिहाद जैसी कोई चीज नहीं है।”

सीएम ने कहा, “यह देखते हुए कि अन्य जगहों की तरह केरल में संघ परिवार की राजनीति काम नहीं करती है, वे नकली कहानियों और फिल्मों के माध्यम से विभाजन की राजनीति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। संघ परिवार बिना किसी तथ्य और सबूत के इस तरह के मिथक फैला रहा है। केरल में 32,000 महिलाओं ने इस्लाम कबूल कर लिया और इस्लामिक स्टेट में शामिल हो गईं, यह बड़ा झूठ हमने फिल्म के ट्रेलर में देखा। यह फर्जी कहानी संघ परिवार की झूठ की फैक्ट्री का उत्पाद है।”

क्या है पूरा विवाद?
बता दें कि ‘The Kerala Story’ फिल्म में दावा किया गया है कि केरल राज्य की 32,000 हिंदू लड़कियों ने इस्लाम कबूल कर लिया और फिर उन्हें सीरिया ले जाकर ISIS में शामिल करवा दिया गया। The Kerala Story के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन है और उन्होंने एक यूट्यूब चैनल The Festival of Bharat ko इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि 32,000 लड़कियों के धर्म परिवर्तन का आंकड़ा कहां से मिला।

कैसे लिया गया 32 हजार का आंकड़ा? जानिए
सुदीप्तो सेन ने कहा कि 32 हजार का आंकड़ा उन्होंने केरल के सीएम रहे ओमन चांडी के एक बयान से लिया है। उन्होंने कहा, “साल 2010 में केरल के तत्कालीन सीएम ओमन चांडी ने विधानसभा के सामने एक रिपोर्ट रखी थी। इस रिपोर्ट को लेकर उन्होंने कहा था कि हर साल लगभग 2,800 से 3,200 लड़कियां इस्लाम धर्म अपना रही हैं। इससे आप अगले 10 सालों का हिसाब लगा लें। ये संख्या 30 से 32 हज़ार होती है।”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओमन चांडी ने 25 जून 2012 को भी कोर्ट में इस मसले पर बयान दिया था। ओमन चांडी ने अपने बयान में जो आंकड़ा दिया वो करीब साढ़े छह साल का था। यानी केरल में साढ़े छह साल में 2,667 लड़कियों ने इस्लाम धर्म अपनाया था।

The Kerala Story में मुख्य अभिनेत्री अदा शर्मा हैं। उन्होंने फिल्म में उन्होंने शालिनी उन्नीकृष्णन का किरदार निभाया है, जो केरल में जन्मी एक हिंदू परिवार की लड़की है। मूवी में दिखाया गया कि शालिनी का धर्म परिवर्तन करवाया गया और उनका नाम फातिमा रखा गया। इस मूवी में दिखाया गया है कि शालिनी को फातिमा कैसे बनाया गया और उसके बाद उसे ISIS की ओर से लड़ने के लिए सीरिया भेजा गया। फिल्म का ट्रेलर 26 अप्रैल को जारी किया गया था, जबकि 5 मई को पूरी मूवी रिलीज होगी।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...