11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में अब पकड़ी गई 2 हजार करोड़ की कोकीन, अबतक कुल...

दिल्ली में अब पकड़ी गई 2 हजार करोड़ की कोकीन, अबतक कुल 7600 करोड़ की ड्रग्स जब्त

Published on

पश्चिम दिल्ली ,

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने रमेश नगर इलाके में रेड की है. मौके से पुलिस को 200 किलो कोकीन बरामद हुई जो गोदाम में रखी हुई थी. बरामद ड्रग्स की कीमत तकरीबन 2 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक कुल मिलाकर अब तक 7 हजार करोड़ की ड्रग स्पेशल सेल जब्त कर चुकी है. ड्रग रैकेट का इंटरनेशनल कनेक्शन भी सामने आ चुका है. ED ने भी दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल केस की डिटेल्स ली है. इस मामले में 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है.

बताया जा रहा है कि कोकीन लाने वाला शख्स लंदन फरार हो गया है. जिस कार से कोकीन लाई गई थी, उसमें जीपीएस लगा हुआ था. GPS लोकेशन को ट्रैक करती पहुंची रमेश नगर के गोदाम तक पहुंची. ये कोकीन भी उसी सिंडिकेट की है, जिसे 5600 करोड़ की कोकीन के साथ पकड़ा गया था.

पुलिस ने 200 किलो कोकीन जब्त की
बता दें, दिल्ली पुलिस ने बीते बुधवार को एक अंतर्राष्ट्रीय ड्रग गैंग का भंडाफोड़ किया था. पुलिस ने सबसे बड़ी ड्रग बरामदगी करते हुए 560 किलोग्राम से अधिक कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना जब्त की थी. जिसकी कीमत करीब 5600 करोड़ रुपये थी.

दिल्ली के रमेश नगर इलाके में रेड
इस मामले में अबतक 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी तुषार गोयल (40), हिमांशु कुमार (27) और औरंगजेब सिद्दीकी (23) तथा मुंबई निवासी भरत कुमार जैन (48) के रूप में हुई है. मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी तुषार गोयल बताया जा रहा है, जो कथित तौर पर कांग्रेस में रह चुका है.

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...