30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeकॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबीयत बिगड़ी, जिम में ट्रेड मिल पर गिरे

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबीयत बिगड़ी, जिम में ट्रेड मिल पर गिरे

Published on

नई दिल्ली

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जिम में वर्क आउट करते समय वह ट्रेड मिल पर गिरकर घायल हो गए हैं। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि गिरने के बाद उन्हें कार्डिएक अरेस्ट भी आया है और उन्हें दो बार सीपीआर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव दिल्ली के एक होटल में रुके हुए थे और बुधवार सुबह होटल के जिम में वर्कआउट कर रहे थे। इस दौरान जब वह ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज कर रहे थे तभी अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और गिर पड़े। वहां मौजूद लोग तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर दौड़े और एम्स के इमर्जेंसी विभाग में पहुंचे। यहां तुरंत कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने उन्हें सीपीआर दी, जिसके बाद उनकी सेहत में सुधार बताया जा रहा है। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

फैंस कर रहे हैं दुआ
एम्स के कार्डियोलॉजी में डॉक्टर उनकी इलाज में जुटे हैं तो उनके करोड़ों फैंस उनकी सलामती की दुआ में जुटे हैं। यूपी के कानपुर के रहने वाले राजू श्रीवास्तव अपने खास अंदाज और बेहद सहजता के साथ लोगों को लोटपोट करने के लिए करोड़ों लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं। टीवी शो, स्टेज शो के अलावा वह कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

भाजपा के नेता भी हैं राजू
58 साल के राजू श्रीवास्तव मशहूर कॉमेडियन होने के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता भी हैं। 2014 लोकसबा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा का दामन थामा था। इससे पहले वह समाजवादी पार्टी में भी रहे हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...