21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यचंडीगढ़ नगर निगम की आम सभा की बैठक में भिड़े कांग्रेस-BJP पार्षद,...

चंडीगढ़ नगर निगम की आम सभा की बैठक में भिड़े कांग्रेस-BJP पार्षद, बीआर आंबेडकर के मुद्दे पर हुई हाथापाई

Published on

चंडीगढ़

डॉ. भीमराव आंबेडकर के मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच तनाव अभी थमा नहीं है। चंडीगढ़ नगर निगम की आम सभा की बैठक के दौरान इस ही मुद्दे पर दोनों दलों के पार्षदों में जमकर हाथापाई हो गई। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर उनके इस्तीफे की मांग की, जबकि भाजपा पार्षदों ने कांग्रेस पर नेहरू के समय में डॉ. भीमराव अंबेडकर को नीचा दिखाने का आरोप लगाया।

बीआर आंबेडकर के मुद्दे पर क्यों कांग्रेस-BJP के बीच तनाव?
गृहमंत्री अमित शाह के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर को लेकर दिए गए बयान के बाद से सियासत थम नहीं रही है। संसद परिसर में हुए हंगामे से लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के देशभर में विरोध प्रदर्शनों से मामला काफी बढ़ ही रहा था कि आज चंडीगढ़ नगर निगम की आम सभा की बैठक में कांग्रेस-बीजेपी आमने सामने हो गए हैं।

कांग्रेस मांग कर रही है कि गृहमंत्री अमित शाह को अपने बयान को लेकर माफी मांगनी चाहिए। जबकि बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर संसद परिसर में धक्का मुक्की करने का आरोप लगाया है और FIR भी दर्ज कराई है।गृहमंत्री ने राज्यसभा में बोलते हुए कहा था,”अभी एक फैशन हो गया है- आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर.. इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।”

इस टिप्पणी को कांग्रेस ने बीआर आंबेडकर का अपमान बताया और गृहमंत्री अमित शाह से माफी मांगने के साथ-साथ इस्तीफा देने की मांग भी की थी। बसपा चीफ मायावती ने भी गृहमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह उनके खिलाफ पूरे देश में 24 दिसंबर को प्रदर्शन का ऐलान कर रही हैं।

 

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...