7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यकर्नाटक में कांग्रेस का धमाका, बीजेपी चूकी, सी वोटर का एग्जिट पोल...

कर्नाटक में कांग्रेस का धमाका, बीजेपी चूकी, सी वोटर का एग्जिट पोल जानिए

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के एग्‍ज‍िट पोल सामने आने लगे हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के ल‍िए सी-वोटर के एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनती द‍िख रही है। सी वोटर के एग्‍ज‍िट पोल के मुताब‍िक, कर्नाटक में कांग्रेस को 100 से 112 सीटें म‍िल सकती हैं। वहीं बीजेपी को 83 से 95 सीटें म‍िलने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा जेडीएस को 21 से 29 सीटें म‍िलने की बात कही गई है। जबक‍ि अन्‍य के खाते में दो से छह सीटें जाने का अनुमान है। सी वोटर के एग्‍ज‍िट पोल के मुताब‍िक, वोट शेयर में भी कांग्रेस ने बाजी मारी है। बीजेपी को जहां 38% वोट म‍िलने की बात कही गई है, वहीं कांग्रेस को 41% वोट म‍िलने का अनुमान है। जेडीएस- 15% और अन्य- 6% वोट पा सकते हैं।

कर्नाटक के बाकी र‍ीजन का हाल
सीवोटर के एग्‍ज‍िट पोल में मुंबई-कर्नाटक रीजन की 50 सीटों में से बीजेपी- 24-28, कांग्रेस- 22-26, जेडीएस- 0-1 और अन्य- 0-1 सीटें पा सकती हैं। वहीं हैदराबाद कर्नाटक रीजन की कुल 31 सीटों में से बीजेपी- 11-15, कांग्रेस- 13-17, जेडीएस- 0-2 और अन्य- 0-3 सीटें पा सकती हैं।

कोस्टल कर्नाटक रीजन में बीजेपी का दबदबा
सीवोटर के एग्‍ज‍िट पोल में कोस्टल कर्नाटक रीजन की कुल 21 सीटों में से बीजेपी को 15-19 सीटें म‍िल सकती हैं। कांग्रेस-2-6 सीटें म‍िल सकती हैं।

सेंट्रल कर्नाटक में कांग्रेस नंबर वन
कर्नाटक चुनाव को लेकर सीवोटर के एग्‍ज‍िट पोल में सेंट्रल कर्नाटक रीजन की कुल 35 सीटों में से बीजेपी को 12-16 सीटें म‍िल सकती हैं। वहीं कांग्रेस-18-22 तो जेडीएस-0-2 सीट पा सकती है जबक‍ि अन्य-0-1 सीट हास‍िल कर सकती है।

ओल्ड मैसूर रीजन में कांग्रेस का डंका
कर्नाटक चुनाव को लेकर सीवोटर के एग्‍ज‍िट पोल में ओल्ड मैसूर रीजन में कुल 55 सीटों में से बीजेपी को महज 0-4 सीटें म‍िलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को 28-32 सीटें म‍िल सकती हैं। जेडीएस को 19-23 सीटें और अन्य-0-3 सीटें हास‍िल कर सकती है।

ग्रेटर बेंगलुरु रीजन में क‍िसे क‍ितनी सीटें
ग्रेटर बेंगलुरु रीजन में सीवोटर के एग्‍ज‍िट पोल के मुताब‍िक, कुल सीट 32 में से बीजेपी- 15 से 19 सीटें, कांग्रेस- 11 से 15 सीटें, जेडीएस- 1 से 4 सीटें और अन्य को 0 से 1 सीट म‍िल सकती हैं।

ग्रेटर बेंगलुरु रीजन में बीजेपी को फायदा
कर्नाटक चुनाव को लेकर सीवोटर के सर्वे में ग्रेटर बेंगलुरु रीजन में बीजेपी को फायदा म‍िलता द‍िख रहा है। यहां की कुल सीट 32 में सबसे ज्‍यादा वोट बीजेपी को 45 फीसदी म‍िल सकते हैं, वहीं कांग्रेस को 39 फीसदी वोट हास‍िल हो सकते हैं। जेडीएस 13 और अन्य को 3 फीसदी वोट म‍िल सकते हैं।

दरअसल दक्षिणी राज्य में हार बीजेपी के लिए एक झटका भी हो सकती है क्योंकि वह हर चुनाव पूरे दमखम से लड़ती रही है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि बीजेपी को 2018 के राज्य विधानसभा चुनाव में भी बहुमत नहीं मिला था और कांग्रेस और जद (एस) ने मिलकर सरकार बनाया था। साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भी बीजेपी को कर्नाटक सहित मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हार का सामना करना पड़ा था। बाद में विपक्षी विधायकों के दलबदल के बाद वह कर्नाटक और मध्य प्रदेश में सत्ता में लौट आई थी।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...