15.9 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिदिल्लीवालों के लिए कांग्रेस ने लॉन्च की तीसरी गारंटी, युवाओं को हर...

दिल्लीवालों के लिए कांग्रेस ने लॉन्च की तीसरी गारंटी, युवाओं को हर महीने 8500 रुपये देने का किया वादा

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार एक्टिव दिख रही कांग्रेस ने दिल्ली वालों के लिए अपनी तीसरी चुनावी गारंटी का ऐलान किया है। इसके तहत युवाओं के लिए पार्टी ने युवा उड़ान योजना लागू करने का वादा किया है। इसके तहत युवाओं को एक साल की अप्रेंटिसशिप दी जाएगी। इन युवाओं को 8,500 रुपये भी दिए जाएंगे। पार्टी ने यह ऐलान दिग्गज कांग्रेस नेता सचिन पायलट और प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव की मौजूदगी में किया है।

दिल्ली चुनाव के लिए युवा उड़ान योजना पर बोलते हुए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि पूरे देश में युवा परेशान हैं। दिल्ली में भी युवाओं की हालत चिंताजनक है लेकिन केंद्र और राज्य सरकार ने युवाओं पर ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि पूरी प्रतिबद्धता के साथ हम गारंटी पेश कर रहे हैं,क्योंकि जनता जानती है कि हम जो कहते हैं, वो कर दिखाते हैं।

कांग्रेस नेता बोले- बेरोजगारी की मार झेल रहे युवा
दिल्ली चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने युवा उड़ान योजना के बारे में कहा कि हमने बहुत सोझ-समझकर ‘युवा उड़ान योजना’ लॉन्च की है। ये योजना उन शिक्षित युवाओं के लिए है, जो बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं, क्योंकि आज दिल्ली में नशाखोरी बहुत बड़ी समस्या है।
युवाओं को मिलेंगे हर महीने 8500 रुपये

देवेंद्र यादव ने कहा कि हम युवा उड़ान योजना के जरिए युवाओं को एक दिशा देना चाहते हैं। इस योजना के तहत रजिस्टर्ड शिक्षित बेरोजगार युवाओं को हर महीने 8,500 रुपए मिलेंगे। हमारी सरकार की कोशिश रहेगी कि युवाओं का स्किल डेवलपमेंट भी हो,ताकि स्किल के मुताबिक उन्हें रोजगार मिल सके।

सचिन पायलट बोले- जनता से पूछकर दे रहे गारंटी
कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि दिल्ली का चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है। इन चुनावों में हमारे कार्यकर्ता और नेता अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हमने जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनीं, फिर उन समस्याओं पर विशेषज्ञों से चर्चा करने के बाद अब गारंटी पेश कर रहे हैं।

AAP-BJP पर बरसे कांग्रेस नेता
आप-BJP पर जारी टकराव पर सचिन पायलट ने कहा है कि AAP-BJP ने एक-दूसरे पर सिर्फ आरोप लगाए, खुद के वादे पूरे नहीं किए और जनता को भूल गई, लेकिन कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी समझती है। इसलिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ हम गारंटी पेश कर रहे हैं, क्योंकि जनता जानती है कि हम जो कहते हैं, वो कर दिखाते हैं।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंक दी है और 13 जनवरी को पार्टी की एक बड़ी रैली होने वाली है, जिसमें कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं। पार्टी ने अभी तक अपने 48 प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं। दिल्ली चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी, जिसके नतीजे 8 फरवरी को आएंगे।

Latest articles

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

​भेल को मिला अब तक का बड़ा ऑर्डर: प्रयागराज में ₹21,000 करोड़ से अधिक का पावर प्रोजेक्ट मिला

​भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की प्रतिष्ठित अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...