12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराजनीतिअमानतुल्लाह खान के बचाव में उतरे कांग्रेस नेता, खेल दिया 'मजहबी कार्ड'

अमानतुल्लाह खान के बचाव में उतरे कांग्रेस नेता, खेल दिया ‘मजहबी कार्ड’

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली वक्फ बोर्ड में हुए कथित भर्ती घोटाले को लेकर गिरफ्तार किए गए इसके चेयरमैन और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक को वहां से समर्थन मिला है, जहां से शायद उन्हें भी उम्मीद नहीं रही होगी। कांग्रेस के पूर्व विधायक और मुस्लिम नेता आसिफ खान सोमवार को अमानतुल्लाह के बचाव में उतर आए और कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित करने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

अमानतुल्लाह खान को एंटी करप्शन ब्यूरो ने 16 सितंबर को पूछताछ और 5 ठिकानों पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था। एसीबी वक्फ बोर्ड में कथित घोटाले की जांच कर रही है। ओखला से विधायक अमानतुल्लाह वक्फ बोर्ड के चेयरमैन हैं। एसीबी ने उनके आवास समेत उनके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान दस्तावेजों के अलावा अवैध हथियार और कैश बरामद किए गए थे।

आसिफ खान ने दावा किया कि एसीबी की ओर से आप नेता के घर और अन्य ठिकानों पर छापेमारी से स्थानीय लोगों के बीच बेचैनी पैदा की। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह आप विधायक को क्लीन चिट नहीं दे रहे हैं। आसिफ ने कहा, ”एसीबी खान के परिवार को क्यों प्रताड़ित कर रही है और जामिया नगर इलाके में घबराहट पैदा कर रही है? मैं केंद्र में बीजेपी सरकार की ओर से किए जा रहे एजेंसियों के दुरुपयोग, खासकर अल्पसंख्यकों के खिलाफ, के मैं खिलाफ हूं।”

एसीबी ने दावा किया था कि आप विधायक के घर पर छापेमारी के दौरान बाधा पहुंचाने की कोशिश की गई थी। अधिकारियों को अपना काम करने से रोकने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली कांग्रेस के कुछ नेताओं ने कहा कि आप विधायक को आसिफ की ओर से समर्थन देना उनका निजी मामला है, लेकिन उन्हें इससे बचना चाहिए था। इस बीच, आसिफ खान ने कहा कि वह एक ‘कट्टर’ कांग्रेसी हैं और रहेंगे।

आसिफ ने कहा, “मैं ‘आप का समर्थन नहीं कर रहा हूं, मेरा समर्थन खान और उनके परिवार के लिए है। स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है और एक राजनेता के रूप में मुझे उनसे सहानुभूति है। इससे कांग्रेस को ही फायदा होगा।” आसिफ ओखला से दो बार विधायक रहे हैं। 2015 में उन्हें अमानतुल्लाह से मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...