2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यकांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन पर क्रिकेट बैट से हमला, असम के नगांव...

कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन पर क्रिकेट बैट से हमला, असम के नगांव का वाकया, मुख्यमंत्री ने सुरक्षा बढ़ाने का दिया भरोसा

Published on

गुवाहाटी

असम के धुबरी से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य रकीबुल हुसैन और उनके निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) पर नगांव जिले के रूपोही हाट में गुरुवार को अज्ञात लोगों ने हमला किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। हुसैन पर हमले के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा की कि जिले में रहने के दौरान विपक्षी दल के नेता की सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी। वहीं असम से कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में पार्टी के उपनेता गौरव गोगोई ने घटना के लिए सरमा पर निशाना साधा। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हुसैन को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन उनके दो निजी सुरक्षा अधिकारियों को मामूली चोट आई हैं। प्रदेश कांग्रेस ने हमले में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

क्रिकेट के बल्ले से लोगों के एक समूह ने किया हमला
पुलिस ने बताया कि हुसैन दोपहिया वाहन पर रूपोही पुलिस थानांतर्गत गुनोमारी गांव में पार्टी की एक बैठक में भाग लेने के लिए जा रहे थे। तभी उन पर क्रिकेट के बल्ले से लोगों के एक समूह ने हमला कर दिया। लोगों ने अपने चेहरे काले कपड़े से ढके हुए थे और सांसद के खिलाफ नारे लगा रहे थे। पीएसओ ने गोली चलाकर सांसद को बचाने की कोशिश की, लेकिन उन पर भी हमला किया गया। अतिरिक्त पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और भीड़ को तितर-बितर किया, जबकि हुसैन को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

भीड़ ने हुसैन को गांव में जाने से रोकने की कोशिश की
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बयान देते हुए कहा कि भीड़ ने हुसैन को गांव में जाने से रोकने की कोशिश की, तभी उनके पीएसओ ने गोली चला दी। उन्होंने कहा कि सांसद बाद में उस स्थान पर गए जहां उन्हें बैठक को संबोधित करना था और बैठक जिला पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में आयोजित की गई। सरमा ने कहा कि सांसद के जिले में रहने के दौरान उनकी सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी, खासकर सामगुड़ी और रूपोही हाट इलाकों में। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरमीत सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और संबंधित एसपी घटना की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच आगे बढ़ने पर हम विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।

सांसद को कोई चोट नहीं आई
सिंह ने कहा कि सांसद को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन उनके दो पीएसओ को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें आवश्यक उपचार प्रदान किया जा रहा है। असम प्रदेश कांग्रेस समिति (एपीसीसी) के अध्यक्ष भूपेन बोरा ने हुसैन पर हमले की निंदा की और इसे राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मुख्यमंत्री और गृह मंत्री सरमा की विफलता बताया। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है, तो यह कहना होगा कि राज्य में जंगल राज है और असम के लोग यह स्वीकार करने के लिए मजबूर होंगे कि पुलिस भाजपा के हाथों का हथियार बन गई है।

असम में लोकतंत्र खतरे में
इस घटना के बाद कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने दावा किया कि असम में लोकतंत्र खतरे में है और राज्य के लोग कथित ‘गुंडा राज’ संस्कृति से मुक्ति चाहते हैं। लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता ने कहा कि गुंडों ने असम में कांग्रेस के एक लोकसभा सांसद और पुलिस सुरक्षा अधिकारियों पर कथित तौर पर दिनदहाड़े एक व्यस्त बाजार में हमला किया और उनके हथियार छीनने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि यह सब कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। गोगोई ने कहा कि फिर भी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा यह सुनिश्चित करने से इनकार कर रहे हैं कि गुंडों को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री को कम से कम असम पुलिस और बाजार में मौजूद निर्दोष लोगों के प्रति अपने संवैधानिक कर्तव्य के बारे में सोचना चाहिए। अगर गुंडों के हाथ कोई मशीन गन लग जाती तो भयानक हादसा हो सकता था। (इनपुट भाषा)

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...