21.3 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeराजनीतिऑपरेशन सिंदूर पर बोली कांग्रेस- सेना की बहादुरी को सलाम, हम आर्मी...

ऑपरेशन सिंदूर पर बोली कांग्रेस- सेना की बहादुरी को सलाम, हम आर्मी और सरकार के साथ

Published on

नई दिल्ली,

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में भारतीय पर्यटकों पर हुए बर्बर पाकिस्तानी आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की है. भारतीय सेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत दुश्मन देश के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मीडिया से बातचीत की है. इस दौरान खड़गे ने कहा कि सेना की बहादुरी को सलाम करता हूं, हम आर्मी और सरकार के साथ हैं.

कांग्रेस ने वर्किंग कमेटी बैठक के बाद सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ सरकार और सेना की हर निर्णायक कार्रवाई का समर्थन किया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस मुद्दे पर कोई भेदभाव नहीं, एकजुट होकर लड़ेंगे. पार्टी ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर से उत्पन्न आतंकवाद के विरुद्ध भारत की स्पष्ट और अडिग राष्ट्रीय नीति का उल्लेख करते हुए भारतीय शस्त्र बलों के साहस को सलाम किया. राहुल गांधी ने भी सेना को पूरा समर्थन दोहराया.

हम सरकार और रक्षा बलों के साथ: केरल सीएम
केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने कहा कि हम आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार और हमारे रक्षा बलों द्वारा उठाए जा रहे कदमों का पूरा समर्थन करते हैं. ऐसे कदमों के साथ-साथ, पहलगाम हत्याकांड के अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि पाकिस्तान में आतंकी शिविर संचालित नहीं हो रहे हैं, सरकार की ओर से कूटनीतिक हस्तक्षेप होना चाहिए. भारत के नागरिक होने के नाते, आइए हम सभी देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए एक साथ खड़े हों.

बहावलपुर में आतंकी ठिकाना ध्वस्त
भारतीय वायु सेना ने बहावलपुर स्थित आतंकी ठिकाने पर सटीक हमला किया है, जिससे इमारत पूरी तरह तबाह हो गई है. यह हमला जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय पर किया गया, जो 15 एकड़ में फैला हुआ था और 2019 के पुलवामा हमले की योजना यहीं बनी थी. इस हमले को पुलवामा, उरी और 26/11 का बदला बताया जा रहा है.

Latest articles

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े

नई दिल्ली। कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है।...

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...