9.5 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस ने सोनिया के खिलाफ अपमानजनक व्यवहार को लेकर स्पीकर को लिखी...

कांग्रेस ने सोनिया के खिलाफ अपमानजनक व्यवहार को लेकर स्पीकर को लिखी चिट्ठी, , BJP पर बोला हमला

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस ने गुरुवार को दावा किया कि सोमवार को लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत बीजेपी के कई सांसदों एवं मंत्रियों ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ अमर्यादित और अपमानजनक व्यवहार किया। कांग्रेस का यह भी दावा है कि लोकसभा में ऐसी स्थिति पैदा कर दी गई थी कि सोनिया को चोट भी पहुंच सकती थी। मुख्य विपक्षी दल ने कहा कि अपनी मंत्री और नेताओं के इस व्यवहार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए।

अधीर रंजन चौधरी सहित कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के मामले (सत्तारूढ़ पार्टी के सांसदों द्वारा अपमानजनक दुर्व्यवहार) को विशेषाधिकार समिति के अधीन भेजने में हस्तक्षेप करने की मांग की।

क्या है मामला
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहने को लेकर भाजपा सांसदों ने लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा किया और सोनिया गांधी से माफी की मांग की। चौधरी का कहना है कि एक चैनल से बातचीत में उनके मुंह से एक बार चूकवश यह शब्द निकल गया था, लेकिन भाजपा तिल का ताड़ बना रही है। कांग्रेस का कहना है कि लोकसभा के भीतर इसी विषय को लेकर भाजपा के सदस्यों और मंत्रियों ने सोनिया गांधी के साथ अपमानजनक व्यवहार किया।

लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘अधीर रंजन चौधरी पहले ही माफी मांग चुके हैं। अगर वे (भाजपा सदस्य) हमसे अपेक्षा करते हैं कि महिला नेत्री और राष्ट्रपति का सम्मान करें तो उन्होंने ऐसा व्यवहार क्यों नहीं दिखाया? सोनिया जी के साथ जो व्यवहार हुआ वह ठीक नहीं है। आज सोनिया जी को शारीरिक रूप से चोट पहुंच सकती थी।’

‘सोनिया जी डर जाएंगी तो यह उनकी भूल है’
गोगोई ने कहा, ‘भाजपा के लोग सोचते हैं कि सोनिया जी डर जाएंगी तो यह उनकी भूल है। सोनिया जी एक निडर और शालीन नेता हैं। वह स्वयं भाजपा की महिला सांसदों के पास गईं और बहुत शालीन तरीके से बातचीत करना चाहती थीं। लेकिन उनकी शालीनता के उत्तर में भाजपा सांसदों द्वारा बहुत बुरा व्यवहार किया गया।’

उन्होंने दावा किया, ‘भाजपा सांसदों और मंत्रियों ने उन्हें चारों तरफ से घेरकर ऐसा माहौल बनाया जिसमें उन्हें चोट पहुंच सकती थी। महिला सांसदों ने तो आपत्तिजनक व्यवहार किया ही, पुरूष सांसदों ने भी आपत्तिजनक बातें और व्यवहार किया। हमारी नेता निडर रहीं, शालीन बनी रहीं।’ इससे पहले गोगोई ने ट्वीट किया, ‘आज भारत की एक बहुत ही वरिष्ठ नेता, जो बुजुर्ग महिला हैं और कोविड संक्रमण से उबर रही हैं, उन पर हमला किया गया। केंद्रीय मंत्रियों ने उनका अपमान किया और भाजपा सांसद उन्हें चोट पहुंचा सकते थे। भाजपा सांसदों ने संसद के भीतर जो किया, उससे उनकी भीड़ वाली मानसिकता प्रदर्शित होती है।’

कांग्रेस सांसद ज्योत्सना चरणदास ने लगाए ये आरोप
कांग्रेस सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा, ‘सोनिया जी भाजपा की महिलाओं सांसद से बात करना चाहती थीं और उनके पास गईं। इसी बीच, वहां स्मृति ईरानी आ गईं और अंगुली दिखा-दिखाकर ऐसी बातें की जो अपमानजनक हैं।’ उन्होंने कहा, ‘सोनिया जी, पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी हैं,देश की वरिष्ठ नेता हैं और बहुत वरिष्ठ सांसद हैं। उनके साथ यह व्यवहार देखकर दुख हुआ। इसके लिए प्रधानमंत्री जी को माफी मांगनी चाहिए।’ कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने कहा, ‘‘स्मृति ईरानी और कई अन्य भाजपा सांसदों ने जिस तरह से बर्ताव किया है वो बहुत दुखद है। हमने किसी तरह वहां से सोनिया जी को बाहर निकाला। इसके लिए प्रधानमंत्री और स्मृति ईरानी को माफी मांगनी चाहिए।’

‘स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी से अमर्यादित व्यवहार किया’
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि संसद में आज मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने सांसद एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अमर्यादित व्यवहार किया व उन्हें अपमानजनक शब्द कहे। श्रीमती सोनिया गांधी भाजपा की एक सांसद रमा देवी से बात कर रही थीं। स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी जी को घेरकर बड़े ही अपमानजनक लहजे में उनको अपशब्द कहे। जब सोनिया जी ने उनसे शालीनता से कहा कि मैं आपसे बात नहीं कर रही मैं दूसरी सांसद से बात कर रही हूं तो स्मृति ईरानी चिल्लाकर बोलीं ‘you don’t know me, who I am’.

‘कई पार्टियों के सांसद इस घटना के गवाह’
जयराम रमेश ने कहा कि कई अन्य पार्टियों के सांसद व कांग्रेस सांसद इस घटना के गवाह हैं। ये कौन सी मर्यादा है? क्या एक सांसद साथी सांसद से बात भी नहीं कर सकती। स्मृति ईरानी राजनीतिक तरीके से अपनी बात रख सकती हैं। वे एक वरिष्ठ सांसद और एक पार्टी की अध्यक्ष के साथ इस तरह heckling वाले रवैए पर क्यों उतारू हैं। ये संसद एवं राजनीति की मर्यादा के खिलाफ है।राजनीतिक विरोध अपनी जगह लेकिन क्या किसी वरिष्ठ सांसद के साथ इस तरह का व्यवहार जायज है ?

उन्होंने कहा, ‘राज्यसभा में कुछ भी हो रहा है। वित्त मंत्री को शून्यकाल में बोलने की इजाजत मिली। फिर सदन के नेता को प्रश्नकाल में अपना पक्ष रखने दिया गया। सभापति को स्वतंत्र होना चाहिए लेकिन अफसोस…… मैंने सुझाव दिया कि सभी विपक्षी सांसदों को निलंबित कर देना चाहिए जैसे गुजरात विधानसभा में होता था।’

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

राजधानी के बाग उमराव दूल्हा में तीन मंजिला मकान में भीषण आग

भोपाल राजधानी के बाग उमराव दूल्हा इलाके में सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे आगजनी की...

ईरान जंग के मुद्दे पर राज्यसभा में भारी हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र...

आगा क्लब में उल्लास के साथ मना ‘होली रंगोत्सव’, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

भोपाल राजधानी के पिपलानी स्थित आगा क्लब में रंगों का पावन पर्व ‘होली रंगोत्सव’ अत्यंत...