8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यसब विरोधियों की साजिश... बृजभूषण सिंह के समर्थन में उतरे कई MLA...

सब विरोधियों की साजिश… बृजभूषण सिंह के समर्थन में उतरे कई MLA और जनप्रतिनिधि

Published on

गोंडा

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर पहलवान जंतर मंतर पर धरने पर हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बृजभूषण पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में सांसद और कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर 2 केस दर्ज किये गए हैं। वहीं सांसद बृजभूषण शरण पर पास्को सहित यौन शौषण का मुकदमा दर्ज होने के बाद बलरामपुर विधायक पलटूराम, गोंडा के करनैलगंज से विधायक अजय सिंह व साध्वी सुमन पाठक सहित कई लोग सांसद के पक्ष में उतर आए और कहा कि कांग्रेस की साजिश के तहत यह पूरा खेल हो रहा है।

वहीं सांसद अपने विश्नोहरपुर आवास पर मीडिया के सामने आये लेकिन सांसद ने कहा की एफआईआर की कॉपी मिलने तक वे कुछ नहीं बोलेंगे। एफआईआर मामले में भी सांसद ने बस नो कमेंट कहा। खिलाड़ियों के प्रदर्शन और राजनीति पर भी सांसद ने चुप्पी साध ली। कुश्ती संघ और अन्य सवालों पर भी वे कुछ नहीं बोलें और कहा की एफआईआर कॉपी आने तक इंतजार करना होगा। फिलहाल उनके आवास पर समर्थकों की भारी भीड़ है और उनके समर्थकों के अलावा कई भाजपा विधायकों ने भी उनके समर्थन में बयान देते हुए कहा कि ये साजिश है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...