14 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यशराब के ठेके पर विवाद... दबंगों ने कुल्हाड़ी और ईंट से किया...

शराब के ठेके पर विवाद… दबंगों ने कुल्हाड़ी और ईंट से किया हमला, युवक की मौत

Published on

बांदा,

उत्तर प्रदेश के बांदा में शराब के नशे में दबंगों ने कुल्हाड़ी और ईंटों से हमलाकर युवक को मौत के घाट उतार दिया. सूचना मिलते ही परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए. मगर, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. मामला जसपुरा थाना के गड़रिया पुरवा का है. यहां रविवार देर रात दो पक्षों में शराब के ठेके पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दबंग बेखौफ होकर कुल्हाड़ी लेकर आ गए.इसके बाद कुल्हाड़ी से वार करके और ईंटों से कुचलकर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी. परिजनों ने दबंगों के खिलाफ पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

वारदात से आस-पास के लोगों में दहशत
बताया जा रहा है कि हत्या की वारदात से आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल है. वहीं, लोगों ने पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं. उन लोगों का कहना है कि दबंग बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देते हैं. लगता है कि दबंग पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं.

मामला दर्ज कर की जा रही कार्रवाई- DSP
मामले में डीएसपी अंबुजा त्रिवेदी ने बताया, “सूचना मिली कि गड़रिया गांव में शराब के नशे में दो पक्षों में विवाद हुआ है. मारपीट के दौरान एक व्यक्ति को चोट लगी थी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. मगर, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने परिजनों के तहरीर पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...