28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 11.64% पहुंची, सामने आए दो हजार से...

दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 11.64% पहुंची, सामने आए दो हजार से ज्यादा केस

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2202 नए मामले सामने आए और चार मरीजों की मौत हो गई तथा संक्रमण दर 11.64 फीसदी रही। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में यह लगातार चौथा दिन है जब संक्रमण दर 10 प्रतिशत से ऊपर रही है। इससे पहले 24 जनवरी को दिल्ली में संक्रमण दर 11.79 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में अब तक संक्रमण के कुल 19,60,172 मामले सामने आ चुके है जबकि 26,321 मरीजों की मौत इस घातक वायरस के कारण हुई है। बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में फिलहाल 5,637 मरीज उपचाराधीन हैं।

वहीं, देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 19,893 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,40,87,037 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,36,478 हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 53 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,26,530 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,36,478 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 579 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.50 प्रतिशत है।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

Latest articles

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

More like this

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...