11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में लौट रहा कोरोना! रोजाना 8 से 10 मौतें, अस्पतालों में...

दिल्ली में लौट रहा कोरोना! रोजाना 8 से 10 मौतें, अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज

Published on

नई दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों ने फिर चिंता पैदा कर दी है। महानगर में कोरोना से मरने वालों की संख्या पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन 8 से 10 है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले भी प्रतिदिन 2 हजार से ज्यादा दर्ज हो रहे हैं। कोरोना संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने ट्वीट करते हुए लोगों से कोरोना संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया। स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी दी कि मास्क जरूर पहनें और कोरोना नियमों का पालन करते रहें। इस बीच दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर जुर्माने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों ने केंद्र की भी चिंता बढ़ा दी है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. सुनीला गर्ग का कहना है कि कोरोना से रिकवरी की दर हालांकि अच्छी है, लेकिन मामले बढ़ रहे हैं और अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में तेजी आई है। दिल्ली में 9,000 से अधिक कोविड बिस्तरों पर इस समय मरीज भर्ती हैं। 2,129 आईसीयू बेड में से 20 पर मरीज भर्ती है वहीं 65 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत है, बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है।

क्या कहते हैं आंकड़े
स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली ने सोमवार को आठ मौतों के साथ 14.57 प्रतिशत की सकारात्मकता दर के साथ 1,227 नए कोविड ​​​​-19 मामले दर्ज किए। इससे पहले, दिल्ली में पिछले 12 दिनों तक रोजाना 2,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे। राजधानी में 2,162 कोरोना मामले और पांच मौतें रविवार को हुई थीं। इससे एक दिन पहले, 2,031 नए केसों के साथ नौ मौतें दर्ज हुईं थी। 12 अगस्त को, दिल्ली में कोरोना से 10 मौतें हुईं, जो छह महीने में सबसे ज्यादा रही। इसी दिन 2,136 मामलों के साथ सकारात्मकता दर 15.02 प्रतिशत रही। 13 फरवरी को कोरोना के कारण 12 मौतें दर्ज की गईं। गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में बीते 13 जनवरी को कोरोना के 28,867 नए मामले दर्ज हुए थे। जो दिल्ली में सर्वकालिक सबसे ज्यादा थे। जबकि 30.6 प्रतिशत की सकारात्मकता दर रिकॉर्ड हुई थी।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...