19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयसुरक्षित नहीं कोवैक्सीन? परेशान कर सकती है नई रिसर्च, एक तिहाई लोगों...

सुरक्षित नहीं कोवैक्सीन? परेशान कर सकती है नई रिसर्च, एक तिहाई लोगों में साइड इफेक्ट्स देखे गए

Published on

नई दिल्ली,

कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के साइड इफेक्ट्स पर उठे सवालों के बाद अब भारत बायोटेक कंपनी की कोवैक्सीन को लेकर हाल ही में हुई एक रिसर्च ने सवाल खड़े कर दिए हैं. यह रिसर्च बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने की है. इस रिसर्च की रिपोर्ट स्प्रिंगर लिंक जर्नल में प्रकाशित हुई है. रिसर्च में यह बताया गया है कि कोवैक्सीन लगवाने वाले करीब एक तिहाई लोगों में साइड इफेक्ट्स देखे गए हैं. इस रिपोर्ट के खबरों में आने के बाद भारत बायोटेक की ओर से भी जवाब दिया गया है. भारत बायोटेक ने कहा कि कोवैक्सीन पर कई स्टडी और रिसर्च हो चुकी हैं और हर एक रिपोर्ट में कोवैक्सीन के एकदम सुरक्षित होने का प्रमाण मिला है.

गौरतलब है कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की एक टीम ने यह रिसर्च की. रिसर्च के बाद आई रिपोर्ट के अनुसार, कोवैक्सीन लगवाने वाले लोगों में ज्यादातर एक साल तक साइड इफेक्ट देखे गए हैं. कोवैक्सीन को लेकर हुई इस स्टडी में एक हजार 24 लोगों को शामिल किया गया था. इन लोगों में 635 किशोर और 291 युवा थे. इन सभी लोगों से टीका लगने के एक साल बाद तक फॉलोअप व चेकअप के लिए संपर्क किया गया.

स्टडी में करीब 48 फीसदी यानी 304 किशोरों में वायरल अपर रेस्पेरेट्री ट्रैक इंफेक्शंस देखा गया. वहीं यही स्थिति 42.6 फीसदी यानी 124 युवाओं में भी देखने को मिली. वहीं 10.2 फीसदी लोगों में आम परेशानियां देखने को मिलीं. 4.7 फीसदी लोगों में नसों से जुडी दिक्कतें भी देखी गई हैं. वहीं 5.8 फीसदी युवाओं में टीके की वजह से नसों और जोड़ों में दर्द की समस्या आई है.

वहीं रिपोर्ट के अनुसार, भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का असर महिलाओं में भी देखने को मिला. करीब 4.6 फीसदी महिलाओं में महावारी से जुड़ी परेशानियां हुई. 2.7 प्रतिशत महिलाओं में आंखों से जुड़ी दिक्कतें सामने आईं. इसके साथ ही 0.6 प्रतिशत महिलाओं में हाइपोथारोइडिज्म पाया गया. वहीं कुल एक फीसदी लोगों में ही सिर्फ गंभीर साइड इफेक्ट्स देखे गए हैं.

कोविशील्ड को लेकर मचा था बवाल
कुछ समय पहले ही भारत में एस्ट्राजेनेका कंपनी की कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के कथित साइड इफेक्ट्स से जुड़ी खबरों को लेकर बवाल मच गया था. एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca) ने ब्रिटेन हाईकोर्ट में माना कि उसके कोविड-19 वैक्सीन से थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम (TTS) जैसे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं.

इन लक्षणों में थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम से शरीर में खून के थक्के जमने (Blood Clot) लगते हैं या फिर शरीर में प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगते हैं. बॉडी में ब्लड क्लॉट की वजह से ब्रेन स्ट्रोक की भी आशंका बढ़ जाती है. एस्ट्राजेनेका कंपनी के कोर्ट में यह जवाब देने के बाद भारत में कोविशील्ड लगाने वालों में हलचल पैदा हो गई थी.

इसी बीच कोवैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने बयान जारी किया था. भारत बायोटेक ने कहा ता कि उनके लिए वैक्सीन के असर से ज्यादा लोगों की सुरक्षा पहले है. बयान में भारत बायोटेक की ओर से संकेत में कहा गया कि कोवैक्सीन भारत सरकार की यूनिट ICMR के साथ मिलकर विकसित की गई सिर्फ एकमात्र कोरोना वैक्सीन है. कंपनी ने कहा था कि वैक्सीन के प्रभावी होने को लेकर कई टेस्ट किए गए हैं, लेकिन टीका कितना असरदार है, इसके बारे में सोचने से पहले लोगों की सुरक्षा का पहलू ऊपर रखा गया है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...