17.1 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यUP में अपराधी बेखौफ… रामपुर रेप कांड पर भड़के राहुल गांधी बोले-...

UP में अपराधी बेखौफ… रामपुर रेप कांड पर भड़के राहुल गांधी बोले- कब तक बेटियों से होती रहेगी दरिंदगी?

Published on

रामपुर:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने उत्तर प्रदेश के रामपुर में दलित समाज से आने वाली 11 साल की दिव्यांग बच्ची के साथ हुए अमानवीय यौन उत्पीड़न को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए यूपी में बेटियों और दलितों के खिलाफ बढ़ते अपराध पर चिंता जाहिर की है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- उत्तर प्रदेश के रामपुर में 11 वर्षीय दलित बेटी के साथ हुई दरिंदगी और क्रूरता बेहद शर्मनाक और झकझोरने वाली है। UP में लगातार ऐसे अपराध साफ़ तौर पर साबित करते हैं कि BJP सरकार में दलित और विशेष रूप से बेटियां, पूरी तरह असुरक्षित हैं।

उन्होंने आगे लिखा- ये BJP की दलित और महिला विरोधी मानसिकता का ही नतीजा है कि अपराधी कानून व्यवस्था से बेखौफ हैं और पीड़ित लाचार! आखिर कब तक उत्तर प्रदेश की बेटियां ऐसी दरिंदगी का शिकार होती रहेंगी? प्रशासन से सीधी-सीधी मांग है- अपराधी पर कठोर कार्रवाई करे और पीड़िता और उसके परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाए।

गौरतलब है कि रामपुर जिले के सैफनी थाना क्षेत्र में पैसे का लालच देकर एक 11 साल की दिव्यांग बच्ची को बुलाकर रेप किया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बच्ची को मेरठ रेफर कर दिया गया है। आरोपी को पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में पैर में गोली मारकर लंगड़ा करके गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को आरोपी दान सिंह को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

रामपुर पुलिस के मुताबिक बच्ची मंगलवार को बहन के साथ गांव के बाहरी हिस्से में कंडे (उपले) लेने गई थी। बच्ची पीछे रह गई। बड़ी बहन कंड़े लेकर घर आ गई। लेकिन बच्ची नहीं लौटी। परिजनों ने धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर से बच्ची के गुम होने का ऐलान मंगलवार देर शाम को कराया और देर रात तक उसे तलाशते रहे। लेकिन कोई पता नहीं चला।

बुधवार को प्रेम सिंह को अपने खेत में कमरे के पीछे बच्ची लहूलुहान हालत में कराहते मिली। वह बच्ची को उसके घर ले गया।परिजन पीड़िता को अस्पताल ले गए। पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके से सबूत जुटाए। डॉक्टर अंजू सिंह ने रेप किए जाने, पीड़िता के चेहरे पर किसी भारी वस्तु से वार करने की बात कही। उसका चेहरा सूज गया है। उसके शरीर पर कई जख्म के निशान मिले।

पीड़िता की गंभीर हालत देखते हुए रेफर किया गया है। एसपी रामपुर विद्यासागर मिश्रा के मुताबिक मासूम की मां की शिकायत पर धारा 65(2) BNS और 5M/6 POCSO ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और अन्य सबूतों के आधार पर दान सिंह (24) का नाम सामने आया।

पुलिस ने बुधवार देर शाम आरोपी की घेराबंदी की। दान सिंह ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल दान सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने पूछताछ में घटना करना स्वीकार किया है। गुरुवार को दान सिंह को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...