मुंबई
विपक्षी दलों के राष्ट्रीय अलायंस I.N.D.I.A की बैठक के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने नाम लिए बगैर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। शरद पवार ने कहा कि अजीब स्थिति पैदा हो गई हैं, राजनीति में राजनैतिक दल साथ मिलकर काम करने की तैयारी करते हैं। उनके काम और नीति के बारे में आशंका हो सकती है, लेकिन अगर कुछ राजनीतिक दल बैठक का आयोजन करते हैं तो हमारे कुछ साथी इसकी आलोचना करते हैं। उन्होंगे बीजेपी का नाम लिए बगैर कहा कि इन्हें बहुत ज्यादा अहंकार हो गया है। असल में घमंडिया तो ये लोग हैं। पवार ने कहा कि हम रुकेंगे नहीं और देश को इंडिया अलायंस के जरिए एक अच्छा प्रशासन आने वाले दिनों देंगे।
अहंकार में हैं सत्ता में बैठे लोग
I.N.D.I.A की बैठक के बाद सबसे आखिर में बोलने के लिए आए शरद पवार ने हिंदी में संबोधन दिया। पवार ने कहा कि आज देश में चाहे किसान की समस्या हो, मजदूरों की समस्या हो या फिर नौजवान साथियों की समस्या हो। बीजेपी से लोगों में नाराजगी है। उन्होंने दु:ख व्यक्त किया कि आज हालात ऐसे हो गए हैं कि अगर हम मीटिंग करते है। बैठकर बात करते हैं तो भी हमारी आलाेचना की जाती है। पवार ने कहा कि राजनीति में राजनैतिक दल साथ मिलकर काम करने की तैयारी करते हैं। उनके काम और नीति के बारे में आशंका हो सकती है, लेकिन मीटिंग करने की बात पर क्रिटिसिज्म किया गया। हमारे कुछ साथियों ने ऐसा किया। पवार यहीं पर नहीं रुके उन्होंने असली घमंडिया तो ये लोग हैं। पवार ने यह भी कहा कि बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से जब बात होती है वे भी इनके अहंकार के बारे में बताते हैं और घमंडिया कहते हैं।
बोले, हम नहीं रुकेंगे
शरद पवार ने कहा कि इंडिया अलायंस की तीसरी बैठक का सफल आयोजन हुआ है। मैं सभी को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि हम देश के लोगों को अच्छी सरकार देंगे। पवार ने आगे कहा कि मैं वायदा करता हूं। हम रुकेंगे नहीं। जो गलत रास्ते गए हैं उन्हें सही रास्ते पर लाएंगे। यह काम हम मिलकर करेंगे। इससे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद के सुप्रीम लालू प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में शरद पवार का जिक्र किया और कहा आप पुराने नेता डटे रहिए। उनका इशारा एनसीपी पर जुलाई में आए संकट पर था।
चीन पर पीएम मोदी ने देश से झूठ बोला: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मैं जब लद्दाख गया था तो मैंने वहां खुद चीनियों को देखा है. लद्दाख के स्थानीय लोगों ने मुझे बताया कि चीन पर पीएम झूठ बोल रहे हैं. चीन ने हमारी जमीन ली है. मुंबई बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा कि जो दल आज मंच पर है, वे देश के 60 फीसदी लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं. हमारे बीच अब सीट बटंवारे पर चर्चा होगी. अगर विपक्ष एकजुट है तो बीजेपी का जीतना मुश्किल है. इस देश में एक कारोबारी और पीएम के बीच साठगांठ है.
‘ये काम कम करते हैं, छपता ज्यादा है’, केंद्र सरकार पर नीतीश कुमार ने साधा निशाना
मुंबई में INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक में बिहार के मुख्यंमत्री नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार काम कम करती है, उनके बारे में छपता ज्यादा है. ये देश के इतिहास को बदलना चाहते हैं. हम इतिहास को बदलने नहं देंगे. वो हारेंगे, वो जाएंगे. आज देखिए, बिना काम किए उनकी तारीफ हो रही है. वे जगह-जगह जाकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं.
मोदी सरकार आजाद भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार है: अरविंद केजरीवाल
यह INDIA गठबंधन कुछ पार्टियों का गठबंधन नहीं है बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों का गठबंधन है. हम लोग एक साथ आए हैं क्योंकि हमें 21वीं सदी के भारत का निर्माण करना है. देश की मोदी सरकार आजाद भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार है. हमारे गठबंधन को तोड़ने की कोशिशें हो रही हैं.
