18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराजनीतिबैरिकेडिंग लांघी, पुलिस से लड़ाया पंजा... प्रियंका गांधी ने तमतमाए चेहरे से...

बैरिकेडिंग लांघी, पुलिस से लड़ाया पंजा… प्रियंका गांधी ने तमतमाए चेहरे से कार्यकर्ताओं में भर दिया जोश

Published on

नई दिल्ली

प्रियंका तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं, तानाशाही नहीं चलेगी, नहीं चलेगी। प्रियंका नहीं ये आंधी हैं, दूसरी इंदिरा गांधी है… आज दिल्ली का लुटियंस जोन इन नारों से गूंज रहा था। कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार का विरोध कर रही थी। विरोध में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे। मगर जब बात पीएम आवास के घेराव की हुई तो मोर्चें में आईं प्रियंका गांधी। प्रियंका गांधी का आज तेज तर्रार चेहरा भले ही सत्ता पक्ष को परेशान न कर रहा हों मगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जान जरूर फूंक रहा था। प्रियंका का अंदाज देख कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी जोर से नारा लगा रहे थे। इतना ही नहीं प्रियंका एक कदम बढ़ातीं थीं तो कार्यकर्ता दस कदम आगे बढ़ते थे। ये तस्वीरें एक संदेश जरूर दे रहीं थीं कि विपक्ष मौजूद है।

लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष सबसे अहम
लोकतंत्र तभी मजबूत होता है जब उसके चारो पिलर मजबूत होते हैं। इसके साथ ही मजबूत विपक्ष ही लोकतंत्र की हिफाजत करता है। कभी पूरे देश में एक छत्र राज करने वाली कांग्रेस भारत के नक्शे में सिकुड़ कर रह गई है। कुछ महीने पहले यूपी में चुनाव हुए थे। उन चुनावों में प्रियंका गांधी को कमान सौंपी गई थी। प्रियंका ने उस जिम्मेदारी का बाखूबी निर्वाहन भी किया था। वो बात और है कि जनता ने उन्हें नकार दिया मगर प्रियंका गांधी सड़कों पर संघर्ष करती हुईं दिखीं। दिल्ली में आज भी कुछ ऐसा ही हुआ। जैसे ही प्रियंका गांधी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं वैसे ही कार्यकर्ताओं ने तेज-तेज नारे लगाने शुरू कर दिए।

पुलिस से भिड़ीं प्रियंका गांधी
दिल्ली की सड़कों को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। दिल्ली पुलिस के अलावा रैपिड एक्सन फोर्स भी तैनात थी। चारों तरफ वाटर कैनन वाली गाड़ियां भी खड़ी थीं। कांग्रेस पीएम आवास का घेराव करने जा रही थी। मगर पुलिस का पहरा भी तगड़ा था। पुलिस ने बैरिकेटिंग भी लगा रखी थी। प्रियंका गांधी वाड्रा अपने कार्यकर्ताओं के साथ आगे बढ़ती जा रहीं थीं और पुलिस उनको रोक रही थी। प्रियंका पुलिस की तरफ देख तक नहीं रहीं थीं। चेहरे मे तेज, अपने दुपट्टे से पसीना पोछते हुए लंबे-लंबे कदमों से आगे की ओर बढ़ती जा रहीं थीं। आगे जब पुलिस फोर्स और बैरिकेडिंग देखी तो प्रियंका ने बिना सोचे समझे उसको लांघ गईं। जैसे ही वो बैरिकेटिंग की ओर बढ़ीं तो सैकड़ों कार्यकर्ताओं की हिम्मद दो गुनी बढ़ी।

प्रियंका की होती ही इंदिरा गांधी से तुलना
प्रियंका गांधी को काफी पहले से दूसरी इंदिरा गांधी कहा जाने लगा था। इसका कारण था अपनी दादी की तरह ही उनका दिखना। इंदिरा गांधी और प्रियंका गांधी का चेहरा एक दूसरे से काफी मिलता है। इंदिरा गांधी को ‘आयरन लेडी’ कहा जाता था। वो कठोर से कठोर कदम उठाने में कभी नहीं चूकतीं थीं। इसका जीता जागता उदाहरण था पाकिस्तान के दो टुकड़े कर देना। इसके अलावा ऑपरेशन ब्लू स्टार। कठोर इच्छाशक्ति और अपनी कुर्सी दांव पर लगाने जैसे ये फैसले बताते थे कि इंदिरा गांधी कठोर फैसले लेने में कभी नहीं हिचकतीं थीं। प्रियंका गांधी को भी कुछ उसी तरह देखा जाता रहा है। आज प्रियंका गांधी भी दिल्ली की सड़कों पर एंग्री यंग लेडी की तरह नजर आईं।

पुलिसकर्मी की पकड़ा हाथ
उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वो एक महिला पुलिसकर्मी का हाथ पकड़े दिखाई दे रही हैं। बीजेपी ये आरोप लगा रही है कि वो उनका मरोड़ रही है। तस्वीर में दिख रहा है कि प्रियंका गांधी जोर से महिला पुलिसकर्मी का हाथ पकड़े हुए हैं। ऐसा लग रहा है मानों वो पंजा लड़ा रही हों। अब इस मामले में कांग्रेस-बीजेपी आमने सामने हैं। कांग्रेस के अनुसार, संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक कांग्रेस सांसदों के मार्च से जुड़े कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल हुए तो कांग्रेस मुख्यालय से प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकालने और घेराव करने से संबंधित कार्यक्रम के लिए प्रियंका गांधी ‘24 अकबर रोड’ पहुंचीं।

सड़क पर बैठ गईं प्रियंका गांधी
काले रंग की सलवार-कमीज ओर दुपट्टा पहने प्रियंका पार्टी मुख्यालय के सामने पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधक को लांघकर दूसरी तरफ पहुंचीं और सड़क पर धरने पर बैठ गईं। प्रियंका गांधी पुलिस बैरिकेडिंग को लांघ गईं। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘प्रियंका गांधी जिंदाबाद’ और ‘मोदी जब-जब डरता है, पुलिस को आगे करता है’ के नारे लगाए। बाद में पुलिस ने प्रियंका को हिरासत में ले लिया। प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता गैस सिलेंडर लेकर प्रधानमंत्री आवास की तरफ जाना चाहते थे।

महंगाई पर पीएम मोदी पर बरसीं प्रियंका गांधी
कांग्रेस की ओर से जारी एक वीडियो के अनुसार, प्रियंका गांधी ने कहा, ‘पुलिस को लगता है कि विपक्ष को ये दबा सकते हैं। इन्हें लगता है कि हम दबाव में आकर और समझौता करके बस में बैठ जाएंगे। हम ऐसा क्यों करें?’ उन्होंने कहा, ‘हम तो एक मकसद से यहां आए हैं। इनके मंत्री कहते हैं कि महंगाई नहीं दिखती। हम प्रधानमंत्री आवास तक चलकर महंगाई दिखाना चाहते हैं।’ प्रियंका ने आरोप लगाया, ‘‘इतनी महंगाई है कि सभी लोग तड़प रहे हैं। मोदी जी ने पूरे देश की संपत्ति बेच दी। दो-चार लोग और अमीर हो रहे हैं, जबकि पूरा देश तड़प रहा है। उन्हें (मंत्री) महंगाई इसलिए नहीं दिखती, क्योंकि उनके पास पैसा ही पैसा है।’

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...