9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयCWG गोल्ड मेडलिस्ट ने दी गवाही, कहा- बृजभूषण ने कमरे में बुलाकर...

CWG गोल्ड मेडलिस्ट ने दी गवाही, कहा- बृजभूषण ने कमरे में बुलाकर लड़की से मांगा सेक्सुअल फेवर

Published on

नई दिल्ली

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन शोषण की सात शिकायतें दर्ज की गई हैं। इसी मामले में चार राज्यों के 125 लोगों की गवाही भी दर्ज की गई है। इन्हीं में से एक हैं कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान अनीता, जिन्होंने शिकायतकर्ता के पक्ष में गवाही देते हुए बताया कि किस तरह बृजभूषण सिंह ने उनके साथ एक ही कमरे में रहने वाली लड़की के साथ शोषण किया।

पहलवान ने विदेश से अनीता को किया था फोन कॉल
अनीता ने साल 2010 में दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने बताया कि सीनियर कैंप में उनके साथ रहने वाली पहलवान के साथ विदेश में शोषण हुआ जिसे लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। अनीता ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, ‘चैंपियनशिप में रेसलर ने गोल्ड मेडल जीता था। वह वहां से घर नहीं गई और सीधा पटियाला के कैंप में आ गई। उन्होंने मुझे विदेश से ही कॉल किया था, उसने मुझे फोन पर कहा कि दीदी बहुत ऐसी बात हो गई है मैं आके बताऊंगी आपको कुछ, बहुत बुरा काम है यहां तो।’

बृजभूषण ने कमरे में बुलाकर लगाया था गले
जब शिकायत करने वाली पहलवान पटियाला में अनीता से मिली तो उसने पूरी कहानी बताई। अनीता ने कहा, ‘उसने बताया कि प्रतियोगिता खत्म होने के बाद वह अपने कमरे में लौट गई थी। इसके बाद फीजियो ने उन्हें फोन करके कहा कि प्रेजिडेंट साहब (बृजभूषण सिंह) तुमसे मिलना चाहते हैं। इस बात से वह बहुत घबरा गई थी क्योंकि पहले ही बृजभूषण फोन करके उसे परेशान कर चुका था। वह तब कहता था कि वह उसे सप्लीमेंट देगा अगर वह लड़की सेक्सुअल फेवर देगी। वह पहले से ही काफी असहज थी। कमरे में जाकर वह बृजभूषण से दूर बैठ गई। इसके बाद बृजभूषण ने उससे कहा कि ऐसा क्यों कर रही हो, तुम हमारी बिटिया हो, हमारे पास आओ। लड़की पास जाकर बैठी तो बृजभूषण ने उसे जबरदस्ती कसकर गले से लगा लिया। वह यह सब बताते हुए बहुत रो रही थी।’

फीजियो भी लगातार करता था कॉल
अनीता ने आगे कहा, ‘इस घटना से पहले भी बृजभूषण शरण सिंह उसे फोन करके परेशान करता था। वह कहता था हम तुम्हारी मदद करेंगे, हम से बात करो, वह उसे फोन करते थे और बात करने की कोशिश करते थे। शुरुआत में बृजभूषण खुद फोन करता था लेकिन फिर फीजियो फोन करता था और कहता था कि प्रेजीडेंट साहब तुम्हारे बारे में पूछ रहे हैं। मैं सोचती थी कि एक फेडरेशन का अध्यक्ष लड़की को इतना फोन क्यों करेगा।’

लड़कियों में नहीं है हिम्मत
ऐसे में अनीता ने लड़की से कहा कि वह इन सब चीजों को नजरअंदाज करे और फोन न उठाए क्योंकि उस समय अगर वह फोन उठाती है तो उसके करियर का अंत हो जाएगा। अनीता ने बताया कि उस समय किसी के अंदर इतनी हिम्मत नहीं होती थी कि कोई कैंप में मिल रहे खराब खाने की शिकायत करे, ऐसे में यौन शोषण की शिकायत करने के बारे में तो कोई भी सोच भी नहीं सकता था।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...