5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
HomeखेलCWG: भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को पेनल्टी शूटआउट...

CWG: भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को पेनल्टी शूटआउट में हरा जीता ब्रॉन्ज

Published on

बर्मिंघम

भारतीय महिला हॉकी टीम ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में न्यूजीलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 2-1 (ओवरऑल 3-2) से हराते हुए इतिहास रच दिया। भारतीय लड़कियों ने सेमीफाइनल में मिले धोखे के बाद शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल वापसी की, बल्कि ब्रॉन्ज मेडल भी अपने नाम किया। टीम के लिए विनिंग गोल सलीमा टेटे ने दूसरे क्वॉर्टर में किया, जबकि न्यूजीलैंड ने आखिरी पलों में पेनल्ट्री स्ट्रोक पर गोल दागते हुए स्कोर बराबर कर लिया। इस तरह उसने CWG में तीसरा मेडल जीत लिया है।

मैच के आखिरी पलों में काफी ड्रामेबाजी हुई। न्यूजीलैंड को पेनल्टी स्ट्रोक मिला और उसने गोल दागते हुए स्कोर बराबर कर लिया। अब नियमित समय तक स्कोर 1-1 से बराबर था तो फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। यहां भारत ने मैदान मार लिया। भारतीय महिलाओं ने इससे पहले 2002 मैनचेस्टर में गोल्ड मेडल जीता था, जबकि 2006 में सिल्वर मेडल हासिल किया था।

पेनल्टी शूटआउट
भारत
संगीता कुमारी: चूकी
सोनिका: गोल
नवनीत कौर: गोल
नेहा गोयल: चूकी

न्यूजीलैंड
मेगन हुल: गोल
होफ राफ: चूकी
रोज टिनान: चूकी
कैटी डुर: चूकी

सेमीफाइनल में हुआ था धोखा
उल्लेखनीय है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच के आखिरी पलों में भारत के साथ ‘धोखा’ हुआ। कॉमनवेल्थ गेम्स में हॉकी के आयोजकों की एक गलती के कारण भारतीय टीम को इसका खामियाजा हार के रूप में भुगतना पड़ा। भारत की लड़कियां यह मैच पेनल्टी शूटआउट में 0-3 गोल से हार गई थीं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...