18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
HomeखेलCWG: नवीन सिहाग ने पाकिस्तान के सूरमा पहलवान को दंगल में पीटा,...

CWG: नवीन सिहाग ने पाकिस्तान के सूरमा पहलवान को दंगल में पीटा, गोल्ड जीत रचा इतिहास

Published on

नई दिल्ली,

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शनिवार को भी भारत के लिए मेडल की बरसात हो रही है. शनिवार देर रात को हुए मैच में भारत के रेसलर नवीन ने पाकिस्तानी रेसलर मोहम्मद शरीफ ताहिर को हराकर गोल्ड मेडल जीता है. 74 किग्रा. फ्री-स्टाइल कैटेगरी में भारत के नवीन को यह जीत हासिल हुई है, कुश्ती में अभी तक यह भारत का इस साल छठा गोल्ड मेडल है.

ववीन ने इस मुकाबले को 9-0 से अपने नाम किया, पाकिस्तानी रेसलर मोहम्मद शरीफ ताहिर अपना खाता भी नहीं खोल पाए. भारत के नवीन ने शुरुआत से ही फुर्ती दिखाई और पहले दो मिनट के अंदर पाकिस्तानी रेसलर के सामने दो प्वाइंट बटोर लिए. इसके बाद पाकिस्तानी रेसलर ने काफी कोशिश की, लेकिन नवीन ने पहले हाफ में उन्हें कोई मौका नहीं दिया.

दूसरा हाफ जैसे ही शुरू हुआ, नवीन ने ऐसा दांव चला कि पाकिस्तानी रेसलर उसके आगे फेल साबित हुए. ऐसे में भारत को 9-0 की बढ़त मिली और यही फाइनल स्कोर साबित हुआ. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के सेमीफाइनल मैच में नवीन ने इंग्लैंड के रेसलर को 12-1 से मात दी थी. इस मैच में कुछ बाधाएं भी आई थीं, लेकिन अंत में भारत की जीत हुई और नवीन ने फाइनल में जगह बनाई.

आपको बता दें कि भारत के लिए रेसलिंग में मेडल की बरसात हो रही है. सिर्फ पहलवानों ने ही भारत को अभी तक पांच गोल्ड मेडल जीता दिए हैं. इनमें तीन 5 अगस्त को आए थे, जब बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया ने गोल्ड जीता था. अब रवि दहिया और विनेश फोगाट ने भी गोल्ड मेडल जीत लिया है.

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...