16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यश्रीनगर में कमरे के अंदर मिले पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव,...

श्रीनगर में कमरे के अंदर मिले पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव, पास में जल रहा था हीटर, आप भी भूलकर न करें ये गलती

Published on

श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रविवार को एक परिवार के पांच सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। यह दुखद घटना श्रीनगर जिले के पन्द्रथन इलाके में घटी। मृतकों में एक दंपति और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। परिवार मूल रूप से बारामूला जिले का रहने वाला था और पन्द्रथन में किराए के मकान में रह रहा था। सर्दियों में कमरे को गर्म रखने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों से निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस की वजह से दम घुटने से उनकी मौत हुई। इस घटना पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दुख व्यक्त किया है और लोगों से सर्दियों में हीटिंग उपकरणों का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

बारामुला से श्रीनगर आया था परिवार
जानकारी के अनुसार, यह परिवार बारामूला जिले से श्रीनगर आया था और पन्द्रथन में किराए के मकान में रह रहा था। रविवार को अचानक सभी बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, दम घुटने से उनकी मौत हुई है। ठंड से बचने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हीटर से निकली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस की वजह से यह हादसा हुआ।

सीएम ने लोगों से की ये अपील
सीएम उमर ने लोगों से सर्दियों के मौसम में हीटिंग उपकरणों का इस्तेमाल करते समय बहुत सावधानी बरतने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि लोगों को इस तरह की दुखद घटनाओं से बचने के लिए सरकार द्वारा जारी की गई सलाह का पालन करना चाहिए उन्होंने कहा कि कड़ी ठंड में लोग कभी-कभी अनजाने में अपने कमरों में LPG हीटर का इस्तेमाल करते हैं। ये गैस हीटर कार्बन मोनोऑक्साइड पैदा करते हैं और बिना किसी ताजी हवा के पूरी तरह से बंद कमरे में ऐसे उपकरण जानलेवा साबित होते हैं।

गैस हीटर के इस्तेमाल के खिलाफ एडवाइजरी जारी
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नियमित रूप से बंद वातावरण में गैस हीटर के इस्तेमाल के खिलाफ एडवाइजरी जारी करते हैं। ऐसे हीटिंग उपकरणों के इस्तेमाल के घातक परिणामों के बारे में लोगों को चेतावनी दी जाती है। सबसे अच्छे हीटिंग उपकरण वे होते हैं जिनका उत्सर्जन उस कमरे/जगह के बाहर होता है जहां इनका उपयोग किया जाता है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...