21.8 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeराजनीतिलोकसभा में गतिरोध खत्म, सांसदों का निलंबन वापस, शुरू हुई महंगाई पर...

लोकसभा में गतिरोध खत्म, सांसदों का निलंबन वापस, शुरू हुई महंगाई पर चर्चा

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा से निलंबित हुए सांसदों का निलंबन खत्म हो गया. इसी के साथ संसद में केंद्र और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध खत्म हो गया. दरअसल, लोकसभा में विपक्ष के साथ सहमति के बाद सांसदों का सस्पेंशन खत्म करने के लिए प्रस्ताव लाया गया था. इसी के साथ लोकसभा से निलंबित सांसदों का सस्पेंशन खत्म हो गया. सदन में महंगाई पर चर्चा भी शुरू हो गई है.

दरअसल, संसद के मॉनसून सत्र में महंगाई, जीएसटी जैसे मुद्दों को लेकर जमकर हंगामा हो रहा है. विपक्ष लगातार इन मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है. जुलाई के आखिरी में संसद में प्लेकॉर्ड दिखाने के चलते कांग्रेस के चार सांसदों को लोकसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था. जिन चार सांसदों को निलंबित किया गया था, वे मनिकम टैगोर , टीएन प्रतापन , जोथिमणि और राम्या हरिदास हैं.

ओम बिरला की पहल लाई रंग
सदन को चलाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल रंग लाई. ओम बिरला ने आज सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई थी. स्पीकर बिरला के कहने के बाद सरकार लोकसभा में सांसदों के निलंबन को हटाने का प्रस्ताव लाई. स्पीकर ओम बिरला ने कहा सदन में हुई घटनाओं से सब आहत हैं. मैं भी आहत हुआ हूं, देश को भी पीड़ा पहुंची है.

उन्होंने कहा, यह संसद देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था है. यहां की संसदीय परम्परा पर हम सब को गर्व है. चर्चा-संवाद और सकारात्मक बहस से सदन को प्रतिष्ठा मिली है. हमारे पूर्ववर्ती अध्यक्षों और सदस्यों ने मर्यादा और परम्पराओं को निभाया है. इस मर्यादा-शालीनता की रक्षा करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है.

विषयों पर सहमति-असहमति हो सकती है. लेकिन हमने सदन की गरिमा को बनाए रखा है. चर्चा-संवाद, तर्क-वितर्क हो, विषयों पर बात हो. सभी दलों के नेता और सदस्य चाहते हैं कि सदन चले. सदन चलता है तो सबको पर्याप्त समय और अवसर देता हूं. देश की जनता हम पर विश्वास रखती है कि नियम-प्रक्रियाओं की पालन कर इस सर्वोच्च सदन की मर्यादा बनाए रखेंगे.

प्लेकार्ड लेकर न आएं सांसद
इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि वे सभी सदस्यों से अपील करता हूं कि प्ले कार्ड लेकर के कोई भी सदन में ना आए. अंतिम बार मौका दे रहा हूं. फिर मैं किसी की नहीं सुनूंगा. अगर कोई प्ले कार्ड लेकर आएंगे, तो कार्रवाई करनी पड़ेगी.

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...