21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयरेलवे की जानलेवा लापरवाही! बारिश के बीच खंभे में आया करंट, नई...

रेलवे की जानलेवा लापरवाही! बारिश के बीच खंभे में आया करंट, नई दिल्ली स्टेशन पर महिला की मौत

Published on

नई दिल्ली,

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसमें एक महिला की जान चली गई. दरअसल, महिला जब स्टेशन जा रही थी, उस समय बारिश की वजह से वाटर लॉगिंग हो चुकी थी. रास्ते में भरे पानी से बचने के लिए महिला ने बिजली के खंभे का सहारा लिया तो करंट का झटका लग गया. आसपास के लोगों ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई. रेलवे के साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के प्रीत विहार की रहने वाली साक्षी आहूजा नाम की महिला सुबह करीब साढ़े 5 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची थी. महिला के साथ दो अन्य महिलाएं और 3 बच्चे थे. साक्षी को भोपाल शताब्दी ट्रेन से जाना था. रात से ही तेज बारिश हो रही है, जिसकी वजह से स्टेशन के आसपास पानी भरा हुआ था.

सहारा लेने के लिए पकड़ा खंभा, तभी लगा जोरदार करंट
स्टेशन की ओर जाते समय पानी से बचने के लिए महिला ने सहारा लेने के लिए बिजली का खंभा पकड़ लिया. इसी दौरान महिला को करंट का जोरदार झटका लग गया और महिला गिर गई. आसपास मौजूद लोगों ने जब देखा तो उन्होंने महिला को बचाने की कोशिश की. लोगों ने सावधानी बरतते हुए महिला को खंभे से अलग किया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया.

बारिश की वजह से हो गई थी वाटर लॉगिंग
लोगों का कहना है कि दिल्ली रेलवे स्टेशन के आसपास बारिश होने की वजह से वाटर लॉगिंग हो गई थी. यहां बिजली के खंभे के आसपास पानी भर गया था. साक्षी आहूजा खंभे के पास से ही गुजर रही थी. साक्षी ने जैसे ही सहारा लेने के लिए खंभा पकड़ा, वैसे ही करंट का झटका लगा.

खंभे के आसपास खुले पड़े थे बिजली के तार, तभी आ गया करंट
बताया जा रहा है कि जो खंभा लगा है, उस पर बिजली के खुले हुए तार थे, इसी वजह से खंभे में करंट आ गया. जब महिला ने रास्ते से निकलते हुए खंभे को टच किया तो उसे करंट का झटका लग गया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. रेलवे के साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिरकार इसमें किसकी लापरवाही थी. सूचना के बाद मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची है, मामले की जांच चल रही है. घटना को लेकर आईपीसी की धारा 287/304 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

घटना को लेकर रेलवे ने क्या कहा?
उत्तर रेलवे के Chief Public Relation Officer (CPRO) दीपक कुमार ने कहा कि प्राथमिक जांच से लगता है कि बारिश के कारण पानी जमा होने के कारण करंट आने से यह हादसा हुआ है. ऐसा प्रतीत होता है कि इंसुलेशन फेलियर के कारण केबल से करंट लीकेज हुआ. रेलवे की कार्य प्रणाली में किसी प्रकार की कमी नहीं है. ऐसा हादसा दोबारा न हो, इसके लिए जांच की जा रही है. दिल्ली मंडल में विद्युत सेफ्टी ड्राइव शुरू की गई है, जिससे ऐसा हादसा दोबारा न हो.

घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने दिया ये बयान
करंट से महिला की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस का बयान आया है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि 25 जून को एग्जिट-1 एनडीआरएस के पास पीजी साइड में एक महिला को करंट लगने की सूचना मिली थी. इसके बाद एएसआई गायकवाड़ को मौके पर भेजा गया. एएसआई जब मौके पर पहुंचे तो साक्षी आहूजा नाम की महिला बेहोश पड़ी थी.

इसके बाद साक्षी को तुरंत उनकी बहन माधवी के साथ एलएचएमसी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है. इस मामले में मृतका की बहन माधवी ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत दी. शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 287/304-ए के तहत केस दर्ज किया गया है. क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...