15.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयप्रिय नेताओ, राहत में रोड़ा तो न बनो, ट्रेन हादसे वाली जगह...

प्रिय नेताओ, राहत में रोड़ा तो न बनो, ट्रेन हादसे वाली जगह पर जाने की यह होड़ क्यों?

Published on

नई दिल्ली

‘मैं सोया था तभी ट्रेन बेपटरी हो गई। 10-15 लोग मेरे ऊपर गिर गए। जब मैं कोच से बाहर आया तो देखा कि हर तरफ मानव अंग बिखरे पड़े थे, कहीं किसी का पैरा पड़ा था तो कहीं किसी का हाथ…तो किसी का चेहरा विकृत हो गया था।’ मोहम्मद अकीब जब बालासोर ट्रेन हादसे का खौफनाक मंजर बयां कर रहे थे तो वो खौफ उनके चेहरे पर भी पढ़ा जा सकता था। कोरोमंडल एक्सप्रेस में सवार संजय मुखिया हादसे के वक्त टॉइलट में थे। वह याद करते हैं, ‘मैं टाइलट गया हुआ था तभी एक जोरदार झटका महसूस किया। सबकुछ हिल रहा था और हम बोगी को पलटते हुए महसूस कर सकते थे।’ मुखिया बिहार के रहने वाले हैं और दिहाड़ी मजदूर का काम करते हैं।

अनुभव दास भी उन कुछ खुशकिस्मत यात्रियों में रहें जो इस हादसे में बच गए। उन्होंने ट्विटर पर हादसे के वक्त का रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर बताते हुए लिखा, ‘मैंने पटरी पर 200 से 250 यात्रियों के शव बिखरे देखे। पूरी पटरी पर क्षत-विक्षत शव का अंबार लगा हुआ था और खून फैला हुआ था। यह एक ऐसा दृश्य था, जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा। ईश्वर उन परिवारों की मदद करे। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।’

मोहम्मद अकीब 26 लोगों के एक बड़े समूह के साथ, जिसमें ज्यादातर स्टूडेंट थे, सफर कर रहे थे। उन्हें चेन्नै जाना था। ये लोग 3 अलग-अलग बोगियों में सवार थे। उन्होंने एक निजी न्यूज चैनल के साथ बातचीत में बताया, ‘हम S-4, S-3 और S-2 बोगी में सवार थे। अचानक हमने तेज आवाज सुनी और बोगियां एक दूसरे के ऊपर चढ़ गईं। हम सभी सुरक्षित हैं।’ इन सबको बोगियों के कांच को तोड़कर बाहर निकाला गया। अकीब कहते हैं, ‘हम खुशकिस्मत हैं कि जिंदा हैं। हम अब कहीं नहीं जाना चाहते। हम बस अपने घर बिहार लौटना चाहते हैं।’

अनुभव दास भी कोरोमंडल एक्सप्रेस में सवार थे। उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट के जरिए अपनी आपबीती बयां की है। दास ने लिखा, ‘मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि हावड़ा से चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस के भीषण हादसे का शिकार होने के बावजूद मैं सकुशल बच गया। यह शायद सबसे बड़ी ट्रेन दुर्घटना है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘इस दुर्घटना में तीन ट्रेन शामिल थीं-कोरोमंडल एक्सप्रेस 12841, यशवंतपुर-हावड़ा एसएफ और एक मालगाड़ी। कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतर गई और (बगल में लूप ट्रैक पर खड़ी) मालगाड़ी से टकरा गई।’ दास ने बताया कि बाद में पटरी से उतरे डिब्बे से पास की पटरी पर आ रही यशवंतपुर एक्सप्रेस टकरा गई।

एक ट्वीट में अनुभव दास ने बताया, ‘यशवंतपुर एक्सप्रेस के जनरल श्रेणी के तीन डिब्बे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, कोरोमंडल एक्सप्रेस के जनरल, स्लीपर, एसी3 टियर और एसी2 टियर श्रेणी के लगभग 13 डिब्बे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।’ उन्होंने लिखा, ‘मैंने पटरी पर 200 से 250 यात्रियों के शव बिखरे देखे। पूरी पटरी पर क्षत-विक्षत शव का अंबार लगा हुआ था और खून फैला हुआ था। यह एक ऐसा दृश्य था, जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा। ईश्वर उन परिवारों की मदद करे। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।’

ये हादसा शुक्रवार शाम को करीब 7 बजकर 20 मिनट पर हुआ। ओडिशा के बालासोर में हुए इस हादसे में 2 यात्री ट्रेनें और एक मालगाड़ी शामिल थीं। ये आजाद भारत के इतिहास में अबतक के सबसे भीषण रेल हादसों में से एक है। अबतक 280 लोगों की मौत हो चुकी है और 900 से ज्यादा यात्री घायल हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...