12.1 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्य39 पहुंची मरने वालों की संख्‍या, राजनीत‍ि तेज, नीतीश को आया भाजपा...

39 पहुंची मरने वालों की संख्‍या, राजनीत‍ि तेज, नीतीश को आया भाजपा पर गुस्‍सा

Published on

पटना

बिहार के सारण में 13 द‍िसंबर को शुरू हुआ मौतों का स‍िलस‍िला रुक नहीं रहा है। मरने वालों की संख्‍या 39 हो गई है। बताया जा रहा है क‍ि ये सभी मौतें जहरीली शराब पीने से हुई हैं। पीड़‍ितों के पर‍िवार वाले देसी शराब पीने की बात कह रहे हैं। इनका इलाज करने वाले डॉक्‍टर्स का भी मानना है क‍ि शुरुआती तौर पर ऐसा लगता है क‍ि बीमारी और मौतों की वजह जहरीली शराब है। प्रशासन स्‍पष्‍ट तौर पर यह नहीं कह रहा, लेक‍िन आशंका से इनकार भी नहीं कर रहा है। 13 से 15 तारीख के बीच ये सभी मौतें हुई हैं।

छपरा सदर अस्पताल में अभी भी कम से कम आधा दर्जन लोग गंभीर हालत में भर्ती हैं। दो दर्जन से ज्‍यादा लोग कई न‍िजी अस्‍पतालों में इलाज करवा रहे हैं। 40 लोग अस्‍पताल में भर्ती हैं। ऐसे में आशंका है क‍ि मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। ब‍िहार व‍िधानसभा में 15 द‍िसंबर को लगातार दूसरे द‍िन, इस मसले पर जोरदार हंगामा हुआ। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के ख‍िलाफ व‍िपक्ष ने नारे लगाए। सीएम का कहना है क‍ि दोष‍ियों पर कार्रवाई होगी। लेक‍िन, मुख्‍यमंत्री के वादों पर व‍िपक्ष यकीन नहीं कर रहा है।

दरअसल, सारण के ज‍िस इलाके में यह घटना हुई है, उसी इलाके में चार महीने पहले भी ऐसा हुआ था। तब जहरीली शराब पीने से 18 लोगों की मौत हुई थी। लेक‍िन, पुल‍िस की सुस्‍ती के कारण शराबबंदी के बावजूद शराब का धंधा बदस्‍तूर जारी रहा।मरने वालों में ज्‍यादातर गरीब और मजदूर हैं। अस्‍पताल में कई मरीजों ने जो जानकारी दी है उसके मुताब‍िक वे अक्‍सर शराब पीते हैं और उन्‍हें गांव में ही शराब म‍िल जाती है।

अब तक क्‍या हुआ है एक्‍शन
मशरक के थानेदार रितेश मिश्रा और चौकीदार बिकेश तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। SDPO पर विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ उनका तबादला क‍िया जा रहा है। सरकार ने मामले की जांच के ल‍िए एसआईटी बनाई है। एसआईटी का नेतृत्‍व सोनपुर एएसपी अंजनी कुमार को द‍िया गया है। 20 लोगों को ह‍िरासत में लेकर पुल‍िस पूछताछ कर रही है।

लाश एंबुलेंस से उतारने तक के ल‍िए आदमी नहीं
मशरक, इसुआपुर और अमनौर गांवों में हालत यह है क‍ि कोई एम्‍बुलेंस गाड़ी आते ही लोग सहम जाते हैं। हर बार मरीज के बदले लाश ही उतरती है। कई घरों के बाहर सफेद कपड़े में ल‍िपटी लाशों के बीच गांव में सन्‍नाटा है। पर‍िजनों की स‍िसक‍ियां ही इस सन्‍नाटे को तोड़ रही हैं। मारे गए 38 लोगों में से कई का पर‍िवार वाले चुपके से अंत‍िम संस्‍कार भी कर रहे हैं, जबक‍ि 22 शवों का पोस्टमार्टम के बाद अंत‍िम संस्‍कार हुआ है।

नीतीश कुमार को आया गुस्‍सा
14 द‍िसंबर को ब‍िहार व‍िधानसभा में छपरा में हुई मौतों पर खूब गरमागरमी हुई। सदन में भड़कते हुए नीतीश कुमार ने व‍िपक्ष (भाजपा) के सदस्‍यों से कहा क‍ि जब शराबबंदी कानून बना था तब तो साथ थे। गुस्‍से में च‍िल्लाते हुए उनका एक वीड‍ियो भी सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है।
आबकारी मंत्री सुनील कुमार ने कहा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी

बिहार के सारण जिले के छपरा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बारे में एसपी एस कुमार ने बताया, “शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। ये संदिग्ध मौतें लग रही हैं। मुझे यह भी जानकारी मिली है कि कुछ और लोगों का अलग-अलग जगहों पर इलाज चल रहा है।” शुरुआती तौर पर एसपी ने तीन मौतों की पुष्‍ट‍ि की थी। लेक‍िन, मरने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ती गई। वहीं, बिहार के आबकारी मंत्री सुनील कुमार ने छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों पर कहा कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

छपरा में मंगलवार रात से शुरू हुआ मौतों का स‍िलस‍िला
जानकारी के मुताबिक बिहार के मशरक और सीमावर्ती इसुआपुर के दोइला गांव में मंगलवार रात कई लोगों की तबीयत खराब हो गई। इनमें से सात लोगों ने एक-एक कर दम तोड़ दिया। अमनौर के हुस्सेपुर में भी चार लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा मढौरा के लाला टोला में एक शख्स के मरने की सूचना है। इन सभी की मौत जहरीली शराब पीने के चलते होने की बात कही जा रही है। प्रशासन की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।

Latest articles

BHEL भोपाल में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा: नई मशीनों के उद्घाटन से उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल), भोपाल में तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में योग्य, ईमानदार एवं कर्मठ नेतृत्व के चयन की अपील

भोपाल। नामदेव समाज विकास परिषद (पंजीयन क्र. 3315/73) के प्रांतीय चुनाव 17 मई 2026...

भोपाल में नकली नोट सप्लाई करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, पाकिस्तानी कागज़ पर छपे, UK-सीरीज़ के फ़ोन नंबर का इस्तेमाल किया

भोपाल। भोपाल की कोहेफ़िज़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार किया...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...