11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबलूचिस्तान में पाकिस्तान और चीन के खिलाफ ऐलान-ए-जंग, एकजुट हुए 5 बलूच...

बलूचिस्तान में पाकिस्तान और चीन के खिलाफ ऐलान-ए-जंग, एकजुट हुए 5 बलूच गुटों ने भरी हुंकार

Published on

इस्लामाबाद

बलूचिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ लड़ रहे विद्रोही समूहों ने बड़ा फैसला लिया है। बलोच राजी आजोई संगर (ब्रास, BRAS) की बैठक में सभी बलूच समूहों ने फैसला लिया है कि एकजुट होकर पाकिस्तान की सरकार और आर्मी के खिलाफ लड़ा जाएगा। बैठक में हिस्सा लेने वाले गुटों में बलूच लिबरेशन आर्मी, बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट, बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स और सिंधी लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन, सिंधु देश रिवोल्यूशनरी आर्मी शामिल हैं। ये गुट लंबे समय से पाकिस्तान की आर्मी और सरकार से लड़ रहे हैं। चीन की परियोजनाओं पर भी इन गुटों ने हमले किए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, बलूचिस्तान के विद्रोही गुटों के नेता तीन दिन तक चली ब्रास की बैठक में शामिल हुए, जो पाकिस्तानी आर्मी से लड़ने की योजना बनाने के लिए आयोजित की गई। बलूच गुटों का एकजुटता से लड़ने का फैसला पाकिस्तान के लिए बड़ी मुश्किल का सबब बन सकता है। बलूचिस्तान के कई क्षेत्रों में पहले से ही विद्रोही गुटों ने पाक सेना के पैर उखाड़े हुए हैं। इस नए फैसले से पाक सरकार के सामने बलूचिस्तान के अलग होने का भी खतरा पैदा हो सकता है। ऐसे खतरे की बात हालिया समय में कुछ पाकिस्तान के नेता और एक्सपर्ट भी कह चुके हैं।

‘संसाधनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं’
ब्रास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि चीन या फिर कोई भी शक्ति पाकिस्तान सरकार के साथ मिलकर बलूच संसाधनों का दोहन ना कर सके। ब्रास ने बैठक में इस पर विचार किया है कि सैन्य और कूटनीतिक तौर पर कैसे आगे बढ़ना है। साथ ही बैठक में इस पर भी सहमति बनी कि पाक सेना के खिलाफ युद्ध ज्यादा आक्रमकता और मजबूती के साथ लड़ा जाएगा। ब्रास ने कहा कि सभी गुटों की एकजुटता से लड़ाई बलूचों की आजादी को वास्तविक बनाएगी।

बलूचिस्तान क्षेत्रफल के हिसाब से पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है लेकिन यहां देश की दो प्रतिशत आबादी ही रहती है। बलूचिस्तान में लंबे समय से विद्रोह चल रहा है। जातीय बलूच अलगाववादी अधिक स्वायत्तता और क्षेत्र के समृद्ध प्राकृतिक संसाधनों पर नियंत्रण चाहते हैं। बलूच कार्यकर्ताओं और नागरिकों के जबरन गायब होने और गैरकानूनी हिरासत में लिए जाने के आरोप भी यहां पाकिस्तान सेना पर लगते रहे हैं, जो स्थानीय लोगों की नाराजगी की वजह है।

बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तान के लिए नाराजगी नई नहीं है लेकिन हालिया समय में ये बढ़ी है। इसकी बड़ी वजह क्षेत्र में चीन के प्रोजेक्ट हैं। बलूच लोगों को लगता है कि चीन उनके संसाधनों को लूट रहा है, जिसमें पाकिस्तान उसकी मदद कर रहा है। इससे हिंसा बढ़ रही है, इसकी वजह से अफगानिस्तान बॉर्डर के पास का ये पहाड़ी इलाका पाकिस्तान सुरक्षाबलों की पकड़ से निकलता दिख रहा है। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली (संसद) के सदस्य मौलाना फजलुर्रहमान तो यहां तक कह चुके हैं कि बलूचिस्तान प्रांत का एक हिस्सा अपनी आजादी का ऐलान कर सकता है।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...