19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलरोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराया, T20 वर्ल्ड कप में भारत की...

रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराया, T20 वर्ल्ड कप में भारत की पहली जीत

Published on

दुबई,

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने अपनी पहली जीत हासिल की है. 6 अक्टूबर (रविवार) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया. मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 106 रनों का टारगेट मिला था, जिसने उसने 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हासिल कर लिया. भारतीय टीम को अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों 58 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. भारतीय टीम अब अपने अगले मुकाबले में 9 अक्टूबर (बुधवार) को श्रीलंका का सामना करेगी.

टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही और 18 रनों के स्कोर पर ही उसने स्मृति मंधाना (7 रन) का विकेट गंवा दिया. स्मृति बाएं हाथ की स्पिनर सादिया इकबाल की गेंद पर तुबा हसन के हाथों लपकी गईं. यहां से शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 43 रनों की पार्टनरशिप की. शेफाली को ओमैमा सोहेल ने अपनी फिरकी फंसाया. कुछ देर बाद दूसरी सेट बैटर जेमिमा भी आउट हो गईं, जिन्हें पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने चलता किया.

शेफाली वर्मा ने 35 गेंदों पर 32 रन बनाए, जिसमें तीन चौके शामिल रहे. वहीं जेमिमा ने 28 गेदों का सामना करते हुए 23 रनों का योगदान दिया. पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने फिर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष (0) को भी चलता कर दिया. ऋचा के आउट होने के समय भारत का स्कोर चार विकेट पर 83 रन था. लगातार गेंदों पर दो विकेट गिरने से भारतीय टीम थोड़ी दबाव में दिखाई देने लगी.

यहां से कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने भारतीय टीम को जीत के करीब पहुंचाया. हालांकि जब भारत को जीत के लिए दो रन चाहिए थे, तो हरमनप्रीत कौर इंजरी के चलते रिटायर्ड हर्ट हो गईं. हरमनप्रीत कौर ने 24 गेंदों पर 29 रन बनाए. जबकि दीप्ति शर्मा 7 और सजना सजीवन 4 रन पर नाबाद रहीं.

अरुंधति की घातक गेंदबाजी, निदा ने बनाए सबसे ज्यादा रन
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत खराब रही और उसे पहले ही ओवर में झटका लग गया, जब तेज गेंदबाज रेणुका सिंह की गेंद पर गुल फिरोजा (0) बोल्ड हो गईं. इसके बाद सिदरा अमीन (8 रन) भी सस्ते में आउट हो गईं. सिदरा को स्पिनर दीप्ति शर्मा ने बोल्ड किया. ओमैमा सोहेल (3 रन) भी खास नहीं कर पाईं और अरुंधति रेड्डी की गेंद पर शेफाली वर्मा को कैच थमा बैठीं. ओमैमा के आउट होने के समय पाकिस्तान का स्कोर 33/3 रन था.

फिर सेट हो चुकीं बैटर मुनीबा अली (17 रन) भी पवेलियन लौट गई, जिससे पाकिस्तान का स्कोर 4 विकेट पर 41 रन हो गया. मुनीबा का विकेट श्रेयंका पाटिल ने लिया. पाकिस्तान को पांचवां झटका तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने दिया, जिन्होंने आलिया रियाज (4 रन) को एलबीडब्ल्यू किया. कप्तान फातिमा सना (13 रन) इस मैच में बल्ले से कमाल नहीं कर पाईं और स्पिनर आशा सोभना की गेंद पर विकेट के पीछे लपकी गईं. वहीं तुबा हसन (0) को ऑफ-स्पिनर श्रेयंका पाटिल ने पवेलियन रवाना कर दिया, जिससे पाकिस्तान का स्कोर 7 विकेट पर 71 रन हो गया.

यहां से पूर्व कप्तान निदा डार और सैयदा अरूब शाह ने मिलकर आठवें विकेट के लिए 28 रन जोड़े, जिसके चलते पाकिस्तान टीम 100 रनों का आंकड़ा पार कर सकी. पाकिस्तान टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 105 रन बनाए. निदा डार ने सबसे ज्यादा 28 रनों की पारी खेली. भारत की ओर से अरुंधति रेड्डी ने तीन विकेट लिए. वहीं श्रेयंका पाटिल को दो सफलताएं प्राप्त हुईं.

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...