2.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्य5 लोगों के कत्‍ल से दहला देहरादून, मां, पत्नी और बच्चियों को...

5 लोगों के कत्‍ल से दहला देहरादून, मां, पत्नी और बच्चियों को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

Published on

देहरादून

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपने परिवार के 5 सदस्यों की बेरहमी से हत्या करके मौत के घाट उतार दिया। मृतकों में आरोपी की बूढ़ी मां, पत्नी और तीन बच्चियां शामिल हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

देहरादून में रानी पोखरी के शांति नगर सामूहिक हत्याकांड सामने आया है। रानी पोखरी के शांति नगर में परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। आरोपी परिवार का मुखिया ही निकला, जिसने अपने ही 3 बच्चों के साथ पत्नी और बूढ़ी मां को भी बेरहमी से मार डाला। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इस वारदात की सूचना मिलते ही रानी पोखरी एसओ शिशुपाल राणा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। परिवार को मारने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। यह घटना नागाघेर गांव में हुई। आरोपी ने किस वजह से ऐसी वारदात को अंजाम दिया, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
आरोपी की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के बांदा के मूल निवासी महेश तिवारी के रूप में हुई है। मृतकों में आरोपी की मां 75 वर्षीय बीतन देवी, 36 साल की पत्नी नीतू के साथ ही 13, 11 और 9 साल की 3 बच्चियां शामिल हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर और पुलिस अधीक्षक देहात कमलेश उपाध्याय ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।

बताया जा रहा है कि आरोपित पंडिताई का काम करता है। उसकी मां दिमागी तौर पर अस्वस्थ रहती थी। वहीं एक बेटी दिव्यांग भी थी। बताया जा रहा उसका एक भाई ऋषिकेश में रहता है। आरोपी ने यहां काफी समय पहले अपना मकान बना लिया था।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...