10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयDelhi: शास्त्री नगर में रिहायशी इमारत में लगी आग, पति-पत्नी समेत 2...

Delhi: शास्त्री नगर में रिहायशी इमारत में लगी आग, पति-पत्नी समेत 2 मासूम बहनों की जलकर मौत

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के शाहदरा में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गयी। शास्त्री नगर इलाके में स्थित एक रिहायशी इमारत में गुरुवार तड़के भीषण आग लगने से दो बच्चियों और एक दंपति की दम घुटने से मौत हो गई। डीसीपी शाहदरा सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि हमें सुबह लगभग 5:30 बजे गीता कॉलोनी में एक घर में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर हमारी टीम, पुलिस टीम, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस पहुंचीं। आग बुझाई गई और 9 लोगों को बचाकर अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मनोज (30), उसकी पत्नी सुमन (28), पांच और तीन साल की दो बच्चियों के तौर पर हुई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें अस्पताल से सूचना मिली कि चार लोगों- दो बच्चियों और एक दंपति की दम घुटने से मौत हो गई है। मामले की जांच जारी है।’’ पुलिस ने बताया कि गीता कॉलोनी पुलिस स्टेशन में सुबह 5.30 मिनट पर गीता कॉलोनी के पास शास्त्री नगर में भीषण आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत दिल्ली फायर ब्रिगेड सर्विस को सूचित किया गया।

पार्किंग से शुरू हुई आग पूरी बिल्डिंग में फैली
अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस की एक टीम, दमकल की चार गाड़ियां, एम्बुलेंस और पीसीआर वैन को घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि जिस इमारत में आग लगी, उसमें चार मंजिल हैं और ग्राउंड फ्लोर पर कार पार्किंग है। उन्होंने बताया कि आग पार्किंग स्थल से शुरू हुई और धुआं पूरी इमारत में फैल गया। अधिकारी ने बताया, ‘‘गली संकरी होने के बावजूद अग्निशमन अधिकारी मौके पर पहुंचने और आग पर काबू पाने में कामयाब रहे। सभी मंजिल की तलाशी ली गई। तीन पुरुषों, चार महिलाओं और दो बच्चियों को वहां से निकालकर हेडगेवार अस्पताल भेजा गया।’’

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि अंडरग्राउंड पार्किंग में शॉर्ट सर्किट से कारों में आग लग गई। वहां कुछ बच्चे और युवा थे, उनके भी झुलसने की आशंका है। पूरी जानकारी अस्पताल से ही मिल सकती है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिल्डिंग से आग की तेज लपटें निकलने के साथ ही काला धुआं भी निकलने लगा। पड़ोसियों को जब आग लगने की घटना का आभास हुआ तो उन्‍होंने फायर ब्रिगेड की टीम को इसकी सूचना दी। दिल्‍ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मकान में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम को कड़ी मशक्‍कत करनी पड़ी।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...