11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: रामलीला में राम का रोल निभा रहे कलाकार की हार्ट...

दिल्ली: रामलीला में राम का रोल निभा रहे कलाकार की हार्ट अटैक से हुई मौत, सौरभ भारद्वाज ने वैक्सीन पर उठाए सवाल

Published on

नई दिल्ली

देशभर में नवरात्रि के अवसर पर कई जगहों पर रामलीलाओं का मंचन किया जा रहा है। दिल्ली के शाहदरा में भी कल रात रामलीला चल रही थी लेकिन इसी बीच भगवान राम का किरदार निभा रहे शख्स को अचानक सीने में दर्द हुआ। सीने का दर्द इतना बढ़ गया कि वो रामलीला के बीच ही सीने पर हाथ रखकर मंच के पीछे चला गया। जहां से उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक पेशे से थे प्रॉपर्टी डीलर
शाहदरा में चल रही रामलीला में भगवान राम का किरदार निभाने वाले शख्स का नाम सुशील कौशिक था। सुशील पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे और वो विश्वकर्मा नगर इलाके में रहते थे। बता दें कि 45 वर्ष के सुशील कौशिक भगवान राम के भक्त थे और वो रामलीला में हमेशा भगवान राम का ही किरदार निभाते थे।

सौरभ भारद्वाज ने वैक्सीन पर उठाए सवाल
रामलीला के बीच कलाकार को हार्ट अटैक आने पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कोरोना वैक्सीन पर सवाल उठाया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ये चर्चा आम है कि कोरोना की वैक्सीन के बाद भारत में लगातार ऐसे मामले आ रहे है जहां नौजवान लोग चलते फिरते हार्ट अटैक से मर रहे हैं।

हार्ट अटैक का वीडियो हो रहा वायरल
शाहदरा में चल रही रामलीला को देखने का आए दर्शकों के फोन के कैमरे में ये पूरा हादसा कैद हो गया। जिसमें देखा जा सकता है कि भगवान राम का किरदार निभा रहे सुशील कौशिक मंच पर हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहे थे कि तभी उनके सीने में दर्द होता है। पहले तो वो सीने पर हाथ रखकर उसे दबाने की कोशिश करते हैं लेकिन जब दर्द असहनीय हो जाता है तो तुरंत मंच के पीछे चले जाते हैं।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...