9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयगैस चेंबर बनी दिल्ली! लगातार चौथे दिन प्रदूषण गंभीर श्रेणी में ......

गैस चेंबर बनी दिल्ली! लगातार चौथे दिन प्रदूषण गंभीर श्रेणी में … कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में जहरीली हवा लोगों के बीच चिंता का विषय बनी हुई है। इसकी वजह है कि राजधानी में AQI खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। लगातार चौथे दिन राजधानी के कई इलाकों में AQI 400 के पार रहा, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। राजधानी के इस तरह से ‘गैंस चैंबर’ बनने से सांस संबंधी समस्याओं, आंखों में जलन और हृदय संबंधी समस्याओं के बढ़ते जोखिम सहित गंभीर स्वास्थ्य खतरे पैदा करता है।

लगातार प्रदूषण का लेवल हाई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, लगातार चौथे दिन दिल्ली शहर में धुंध की घनी परत छाई रही। शनिवार सुबह 8 बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 406 दर्ज किया गया। सुबह 6.45 बजे लिए गए ड्रोन दृश्यों में दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के पास पूरे इलाके में धुंध की चादर छाई हुई दिखाई दे रही थी। प्रगति मैदान के आस-पास के इलाके में भी स्मॉग छाया रहा। यहां प्रदूषण का स्तर लगातार ऊंचा बना हुआ है।

स्मॉग की चपेट में इमारतें
प्रगति मैदान और आईटीओ सहित आस-पास के इलाकों का AQI आज सुबह 357 दर्ज किया गया, जिसे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा गया है। सुबह 7.15 बजे सराय काले खां से लिए गए दृश्यों में भी शनिवार सुबह राजधानी में स्मॉग छाया हुआ दिखाई दे रहा था। कालिंदी कुंज के आस-पास का इलाका भी स्मॉग से ढका रहा। यहां भी AQI गंभीर श्रेणी में रहा। इलाके की ऊंची इमारतें स्मॉग की चपेट में आ गईं, जिससे नंगी आंखों से दिखाई देना कम हो गया।

एयर क्वालिटी को लेकर दिल्ली वाले चिंतित
दिल्ली के निवासी वायु गुणवत्ता के स्तर को लेकर चिंता जता रहे हैं। कई इलाकों में AQI “गंभीर” श्रेणी में पहुंच गया है। इंडिया गेट पर सुबह-सुबह दौड़ने आए स्थानीय प्रतीक जैन ने प्रदूषण और AQI के स्तर के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा किदौड़ते समय हम अधिक थक जाते हैं, हमें बार-बार ब्रेक की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा खांसी होती है और गले में भी दर्द होता है। प्रदूषण के कारण हम अधिक देर तक दौड़ नहीं पाते हैं।

दिल्ली में कहां कितना प्रदूषण
इंडिया गेट के आसपास के इलाके में AQI 414 दर्ज किया गया। इसी तरह, राजघाट और आसपास के इलाकों में भी धुंध छाई रही। ड्रोन से लिए गए दृश्य सुबह 7.30 बजे शूट किए गए। सफर-इंडिया के अनुसार, अलीपुर में एक्यूआई 435, बवाना में 438, सीआरआरआई मथुरा रोड में 424, डीटीयू में 383, द्वारका सेक्टर-8 में 415, आईटीओ में 397, जहांगीरपुरी में 445, लोधी रोड में 351, मुंडका में 423, नरेला में 449, नॉर्थ कैंपस में 436, पंजाबी बाग में 425, आरके पुरम में 401, शादीपुर में 454 और वजीपुर में 441 दर्ज किया गया।

यमुना में जहरीला झाग बरकरार
इस बीच, प्रदूषण का स्तर लगातार ऊंचा बना हुआ है। कालिंदी कुंज और ओखला बैराज के पास नदी के कुछ हिस्सों में मुख्य रूप से अनुपचारित औद्योगिक अपशिष्टों, सीवेज डिस्चार्ज और डिटर्जेंट से निकलने वाले उच्च फॉस्फेट के कारण जहरीला झाग देखा गया।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...