10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: पार्क में दोस्तों के साथ आग ताप रहा था बॉडी बिल्डर,...

दिल्ली: पार्क में दोस्तों के साथ आग ताप रहा था बॉडी बिल्डर, बदमाशों ने दनादन दागी 5 गोलियां

Published on

नई दिल्ली,

पूर्वी दिल्ली के कल्याण पुरी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी सेक्टर 13 में युवक को गोली मारने की घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, कुछ दोस्त पार्क में एक साथ आग के सामने बैठे थे. इतने में एक बदमाश आया और उसमें से एक युवक को गोली मार दी. वारदात को बुधवार रात करीब 12:30 बजे अंजाम दिया गया. गोली लगने के बाद, गंभीर रूप से घायल युवक को मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि युवक को 5 गोलियां लगी हैं.

घायल युवक की पहचान रवि के तौर पर हुई है, जो त्रिलोकपुरी का रहने वाला है. पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. घटना स्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को खांगाला जा रहा है, जिससे बदमाशों की पहचान की जा सके.

हिरासत में 2 आरोपी
मामले में दिल्ली पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ चल रही है. पुलिस के मुताबिक, रवि के परिवार की एक दूसरे परिवार के साथ करीब 10 साल रंजिश चल रही है.

केजरीवाल ने उठाया सवाल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “एक और सुबह दिल दहला देने वाली खबर के साथ. सरेआम गोलियां चल रही हैं. दिल्ली के अपराधियों में अब कानून व्यवस्था का कोई डर नहीं बचा.”

पड़ोसी की चाकू से हत्या
इससे पहले 10 दिसंबर को दिल्ली के न्यू अशोक नगर में अवैध संबंधों के शक में एक शख्स ने अपने पड़ोसी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. आरोपी को शक था कि पीड़ित का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है. यह घटना सोमवार को रात के वक्त हुई. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर निवासी राम (33) के रूप में हुई है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...