9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली : नए साल पर मनाया जश्न, फिर 3 साल के बेटे...

दिल्ली : नए साल पर मनाया जश्न, फिर 3 साल के बेटे के सामने कपल ने कर ली खुदकुशी

Published on

नई दिल्ली,

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के वजीराबाद में नए साल के दिन ही एक दंपति की खुदकुशी से मौत का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, पहले पूरे परिवार ने नए साल का जश्न मनाया, उसके बाद देर रात करीब तीन बजे बच्चे के सामने पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली. बता दें कि सुसाइड करने वाले जोड़े में पति जल बोर्ड में काम करता था और पत्नी खुद का ब्यूटी पार्लर चलाती थी.

यह हादसा जिस इलाके में हुआ है, वो दिल्ली का उत्तरी हिस्सा है. वजीराबाद थाना इलाके के झरोदा में परिवार गुजर-बसर करता था. जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी ने पंखे से लटक कर अपनी जान दी और करीब तीन साल का बच्चा उनके सामने था. मामले की जानकारी मिलने पर वजीराबाद थाना पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वजीराबाद थाना पुलिस में मामले की जांच कर रही है.

मॉडल टाउन में भी सुसाइड केस
दिल्ली के मॉडल टाउन थाना इलाके में एक घर के अंदर युवक ने खुदकुशी कर ली. पुलिस का कहना है कि युवक का उसकी पत्नी से तलाक का केस चल रहा थआ. सुसाइड से पहले युवक के द्वारा वीडियो बनाने की भी बात सामने आ रही है. पुलिस ने युवक का फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

जानकारी के मुताबिक, यह मामला दिल्ली के मॉडल टाउन थाना इलाके का है. पुलिस के मुताबिक, यहां रहने वाला 39 वर्षीय पुनीत खुराना रेस्टोरेंट कारोबारी था. मंगलवार की दोपहर उसने सुसाइड कर लिया. पुनीत का उसकी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था. दोनों के बीच तलाक का केस भी चल रहा था.

पुनीत खुराना की 8 साल पहले शादी हुई थी. शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. पुनीत को 2 साल पहले उसकी पत्नी छोड़कर अपने पिता के घर चली गई थी. इस बीच दोनों ने आपसी सहमति से तलाक का केस भी दायर कर लिया. दोनों के बीच हुई बातचीत का 2 मिनट का ऑडियो भी वायरल हो रहा है. पत्नी से चल रहे विवाद को लेकर पुनीत तनाव में चल रहा था.

Latest articles

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...