11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: घर के बाहर खेल रहे 2 बच्चों का अपहरण, CCTV फुटेज...

दिल्ली: घर के बाहर खेल रहे 2 बच्चों का अपहरण, CCTV फुटेज वायरल

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली में दो बच्चों का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया. घटना मायापुरी इलाके की है. वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे. अपहरणकर्ता की यह हरकत पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.जानकारी के मुताबिक, जिन बच्चों का अपहरण हुआ उनकी उम्र महज 5 और 2 साल है. बच्चों के पिता प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं. जबकि, मां गृहणी है. जिस समय यह घटना हुई बच्चों के माता-पिता किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर कहीं गए हुए थे.

शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे. तभी अपहरणकर्ता बच्चों को उठाकर ले गया. माता-पिता जब घर लौटे तो बच्चों को वहां ना पाकर उन्हें ढूंढने लगे. जब दोनों बच्चे नहीं मिले तो उन्होंने नजदीकी पुलिस स्टेशन में बच्चों की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया.

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चों को तलाशना शुरू किया. घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो देखा कि अज्ञात अपहरणकर्ता दो साल की बच्ची को और 5 साल के बच्चे को अपने साथ ले जाता दिखा. आरोपी की पहचान 31 वर्षीय अजय के रूप में हुई, जो कि कार क्लीनिंग का काम करता है. फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है. पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

16 साल की लड़की ने किया बच्चे का अपहरण
इससे पहले उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के महिंद्रा पार्क थाना इलाके में डेढ़ साल के बच्चे की किडनैपिंग का मामला सामने आया था. बच्चा घर के बाहर ही पड़ोस की कुछ युवतियों के साथ खेल रहा था. तभी अचानक 16 साल की एक लड़की ने मौका देखकर बच्चे का अपहरण कर लिया. फिर वहां से फरार हो गई. कई घंटों तक घर के आसपास तलाश करने के बाद जब बच्चे के कोई जानकारी नहीं मिली तो आखिरकार परिवार में महिंद्रा पर थाने में मामला दर्ज करवाया.

‘भाई चाहिए था, इसलिए किया अपहरण’
पुलिस की जांच में एक सीसीटीवी फुटेज मिला. जिसमें पड़ोस की 16 साल की लड़की बच्चे को अगवा करके ले जाती नजर आई. पुलिस की जांच में उसने बताया कि बच्चा यूपी के खुर्जा भेज दिया गया है, जहां से पुलिस टीम ने बच्चे को बरामद कर लिया. बच्चे को पुलिस ने उसके मां-बाप के हवाले कर दिया. इस मामले में आरोपी लड़की ने बताया कि उसे भाई चाहिए था. इसीलिए बच्चे को अगवा किया था.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...